Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 का घर अब दो हिस्सों में बंट गया है. दूसरी ओर माही से मिले धोखे के बाद यंग बुरी तरह टूट गए हैं. जानते हैं शो का लेटेस्ट अपडेट.
Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 का घर अब दो हिस्सों में बंट गया है. दूसरी ओर माही से मिले धोखे के बाद यंग बुरी तरह टूट गए हैं. जानते हैं शो का लेटेस्ट अपडेट.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/17/yung-mahhi-2026-09-17-14-14-18.jpg)
YUNG-MAHHI Photograph: (Screengrab)
Bigg Boss 20 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अब घर दो हिस्सों में बंट गया है. टास्क के दौरान माही विज से धोखा मिलने के बाद एक तरफ यंग और आम्रपाली की टीम है तो दूसरी और माही विज का ग्रुप बन गया है. लेकिन इन सबके बीच माही से मिले धोखे के बाद से यंग बेहद परेशान हैं. वहीं, यंग घर में फूट-फूटकर रोते नजर आए. जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा.
माही ने यंग को दिया धोखा
दरअसल, कैप्टेंसी टास्क में माही विज (Mahhi Vij) यंग (Yung DSA) के खिलाफ खेलती है और उन्हें गेम से बाहर निकलवाती है. जिस वजह से यंग बुरी तरह टूट जाते है. लेटेस्ट एपिसोड में माही कहती है कि उन्होंने गलती कर दी यंग को अपना बेटा बोलकर. इसके बाद मैरी ये बात यंग को बता देती है और ये भी कहती हैं कि माही ने उन्हें गाली भी दी. ये सुनने के बाद यंग बेहद दुखी हो जाते हैं. वो बार-बार कहते दिखें कि उनका कोई नहीं है, वो अकेले है और पूरे एपिसोड में वो परेशान ही नजर आए.
शो का नया प्रोमो आया सामने
वहीं, अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें यंग माही की वजह से परेशान दिखे. वीडियो में यंग आसिफ के साथ बैठे हैं और सामने ईशा और स्काउट है. यंग कहते हैं- 'गेम से पहले वो मेरे साथ नाच रही थी माही, और टास्क के बाद मेरे साथ ऐसा... मेरे लोग को मुझे अपना मानना चाहिए ना, अगर वो नहीं मानती मुझे तो मेरे लोग नहीं है.' यंग ने आगे कहा- 'उसने मुझसे कहा था कि मैं तेरे साथ हमेशा हूं, लेकिन मुझे पता चला कि वो मेरे लिए क्या-क्या बोल रही.'
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 17, 2026
ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा
माही की वजह से फूट-फूटकर रोए रंग
प्रोमो में आगे यंग माही की वजह से फूट-फूटकर रोते दिखे. उन्होंने कहा- 'मुझे लग रहा है कि मैं हार गया, मुझे बोली प्यार करता है, ऐसा नहीं है. मैंने क्या गलती की. मैंने उसको मां बोला था.' वहीं ये बोलते हुए यंग जोर-जोर से रोने लगते हैं और अपने आंसूओं को नहीं रोक पाएं.' बता दें, अभी तक शो में यंग और माही की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी. यंग ने अपनी कैंप्टेंसी में माही को काफी सपोर्ट भी किया था. लेकिन अब उनसे धोखा मिलने के बाद वो टूट गए हैं.
कैप्टेंसी में कौन-कौन बना दावेदार?
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान लड़के वर्सेस लड़कियों का टास्क देखने को मिला था. लड़कों के टास्क में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू विनर रहे और कैप्टेंसी के पहले दावेदार बन गए. वहीं बाद में लड़कियों के बीच रील्स बनाने का टास्क हुआ. जिसमें कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी विनर रहे और कैप्टेंसी के दावेदार बन गए. वहीं, कैप्टन बनने की रेस में गल्लू, कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में इन चारों कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कैप्टन बनेगा.
🚨 BREAKING!! Kushal Tanwar aka Gullu become the new CAPTAIN of the #BiggBoss20 house
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 16, 2026
ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन
इस बीच‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार 4 कंटेस्टेंट्स में से गुल्लू (Gullu) प्टेंसी का टास्क जीत गए हैं और इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए हैं. वहीं, अब घर दो हिस्सों में बंट गए हैं और यंग की टीम पहले ही कह चुकी है कि वो घर का काम नहीं करेंगे. अब देखना होगा कि गुल्लू के राज में बीबी हाउस कैसा चलता है और शो में आगे क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलेगा.
ये भी पढें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस