सलमान खान के बिग बॉस 20 की शुरुआत हो गई है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए. ग्रैंड प्रीमियर रविवार की रात हुआ, जिसमें सलमान ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया. देखिए 16 कंटेस्टेंट्स की फोटोज.
Share

सलमान खान का मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन शुरू हो गया है. रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें सलमान खान ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से शो की शुरुआत कर समां बांध दिया. इस बार इस शो की शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री कराई गई है. खेल जगत, टीवी मनोरंजन जगत, वेब सीरीज स्टार, सिंगर, विदेशी कलाकार, गेमर से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक, हर क्षेत्र के सेलेब्स को शो में शामिल किया गया है. आइए आपको सभी 16 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
1 / 17

'बिग बॉस 20' की पहली कंटेस्टेंट कनिका मान बनीं. कनिका टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल में एक सीधी-सादी बहू का रोल निभाया था. इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आ चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर कनिका के 73 लाख फोलोवर्स हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
2 / 17

अभिनेता आसिफ खान को सभी वेब सीरीज 'पंचायत' में आइकॉनिक डायलॉग 'गजब बेज्जती है' के लिए जानते हैं. बिग बॉस 20 में उन्होंने एंट्री के दौरान अपने संघर्ष की कहानी सुनाकर सबको हैरान कर दिया. राजस्थान के एक छोटे से गांव से मुंबई आकर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना उनके लिए बेहद मुश्किल था. अब वो बिग बॉस 20 में अपना हुनर दिखाएंगे. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
3 / 17

साल 2005 के सिंगिंग रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में काजी तौकीर विनर बने थे. इस शो का हिस्सा अरिजीत सिंह भी थे. उस वक्त काजी रातों रात स्टार बन गए थे. अब सालों बाद फिर से काजी टीवी पर्दे पर लौटे हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
4 / 17

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी सलमान के शो का हिस्सा बनी हैं. ईशा पिछले दिनों रैपर बादशाह से शादी और फिर तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने सलमान के सामने बादशाह का नाम नहीं लिया पर इंट्रो वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते में बहुत कुछ झेला है. ईशा अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर चर्चा में रही हैं. बिग बॉस 20 में फैंस की निगाहें उनके गेम प्लान पर होंगी. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
5 / 17

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली आम्रपाली दुबे भी बिग बॉस 20 में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी. उन्होंने एक धमाकेदार डांस नंबर के साथ शो में एंट्री मारी है. हाल ही में जियोहॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में भी आम्रपाली नज़र आई थीं. अब वो बिग बॉस 20 के घर में पहुंच चुकी हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
6 / 17

बिग बॉस 20 में रोहेद खान भी कंटेस्टेंट बनकर आए हैं. उन्हें यहां कम लोग ही जानते हैं. रोहेद अफगान मूल के हैं और ऑस्ट्रिया में रहते हैं. रोहेद मॉडल और एक्टर हैं. रोहेद के इंस्टा पर फिलहाल करीब 37 हज़ार फोलोवर्स ही हैं. रोहेद का कहना है कि वो अपनी पहचान बनाने आए हैं और बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
7 / 17

पंजाबी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार लव गिल फाइनली बिग बॉस 20 में पहुंच गई हैं. 'फैंस का फैसला' के जरिए वोटिंग के आधार पर उन्होंने घर में जगह पक्की की है. उनका मुकाबला जेन-जी प्रोटेस्ट से चर्चा में आईं मॉडल रिया अहीर से था. पर रिया को सलमान के शो में एंट्री नहीं मिल पाई. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
8 / 17

ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरी कॉम इस सीजन की सबसे बड़ी नामों में से एक रहीं. अपने बेटों के साथ वो बिग बॉस के स्टेज पर पहुंची थीं. सलमान ने उन्हें खुद ग्लव्स भी पहनाए. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
9 / 17

रैपर यंग डीएसए यानी हर्ष विजय मचारे सलमान के शो में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं. हर्ष विजय इंटरनेट के वायरल हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं और ‘येड़ा यंग’ और ‘फचाडी’ जैसे गाने उनके खूब वायरल हुए. उन्होंने अपने हिट गाने के जरिए प्रीमियर एपिसोड में एंट्री मारी. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
10 / 17

तन्मय सिंह एक गेमर हैं. गेमिंग की दुनिया में वो स्काउट के नाम से मशहूर हैं. वो अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. स्काउट इंटरनेशनल लेवल के गेमिंग प्लेयर हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 44 लाख लोग फोलो करते हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
11 / 17

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अरिशफा खान भी फाइनली इस बार बिग बॉस के घर में आ गई हैं. अरिशफा को इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अरिशफा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. टीवी सीरियल 'एक वीर की अरदास... वीरा' से वो काफी फेमस हुई थीं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
12 / 17

सलमान के शो में इस बार सिंगर रीति तिवारी भी शामिल हुई हैं. रीति भोजपुरी एक्टर, सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी हैं. मनोज तिवारी खुद उन्हें सरप्राइज देने के लिए ग्रैंड प्रीमियर के दिन स्टेज पर पहुंचे थे. रीति का कहना है कि वो देश की पसंदीदा रॉकस्टार बनना चाहती हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
13 / 17

कई सालों से टीवी की दुनिया में काम कर रहीं माही विज इस बार फाइनली बिग बॉस में पहुंच गई हैं. माही विज ने टीवी सीरियल 'लागी तुझसे लगन में 'नकुशा' का रोल निभाया था, जिससे उन्हें काफी फेम मिला. वो अपने एक्स हस्बेंड जय भानुशाली के साथ रिएलिटी शो नच बलिए 5 (2013) जीती चुकी हैं. अब उनकी नज़र बिग बॉस की ट्रॉफी पर है. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
14 / 17

कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू रिएलिटी शोज़ के मास्टर माने जाते हैं. उन्होंने रोडीज़ और एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 का खिताब जीता है. इसके अलावा वो अपनी मां के साथ जीटीवी के शो 'मां है न' को भी जीत चुके हैं. कुशाल कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए चर्चा में रहते हैं. गुल्लू के 1.2 मिलियन इंस्टा फोलोवर्स हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
15 / 17

अमन गांधी टीवी के जाने माने अभिनेता हैं. उन्होंने अपने करियर में नागिन 3', 'कुंडली भाग्य', 'भाग्य लक्ष्मी', और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे टीवी सीरियल में काम किया है. अब वो सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
16 / 17

सोशल मीडिया स्टार और मॉडल उदिती सिंह बिग बॉस 20 का हिस्सा बनी हैं. उदिती सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अवतार के चलते वायरल रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फोलो करते हैं. (तस्वीर: जियोहॉटस्टार)
17 / 17
Follow Us