Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली. अब एल्विश यादव और रजत दलाल ने इस पर रिएक्ट किया है. वहीं, माही पर भी निशाना साधा है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली. अब एल्विश यादव और रजत दलाल ने इस पर रिएक्ट किया है. वहीं, माही पर भी निशाना साधा है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/bigg-boss-20-2026-10-14-10-13-49.jpg)
Bigg Boss 20 Photograph: (Screen grab)
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल ने आते ही हाथापाई शुरू कर दी है. उन्हें घर में आए हुए दो दिन ही हुए थे और वो अभी गेम में एडजस्ट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गुल्लू के संग लड़ाई करके उनके बर्ताव ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर नकुल और गुल्लू के लड़ाई का वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है. अब इस पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और रजत दलाल (Rajat Dalal) ने रिएक्ट किया है. वहीं, इस मामले में माही विज को भी टारगेट किया गया है.
एल्विश यादव ने गुल्लू का किया सपोर्ट
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में नकुल धुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है. ऐसे में अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बीती रात एक के बाद एक कई पोस्ट एक्स पर किए और गुल्लू का सपोर्ट किया. एल्विश ने इस दौरान गुल्लू का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लिखा- 'इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा, रूल चेंज हो गए हैं शायद, अब जो पिट रहा है उसी को ही बाहर कर रहे हैं. सैड'.
Itne time baad aaj biggboss dekha Rules change hogye shayad ab jo pitra hai usi ko bahar karre hai. Sad #BiggBoss20
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) October 13, 2026
माही विज पर साधा निशाना
इतना ही नहीं, एल्विश यादव ने अपने दूसरे एक्स पोस्ट में माही विज (Mahhi Vij) पर निशाना साधा और उन्हें सीधा शो से बाहर करने की बात कही. एल्विश ने लिखा- ' पहले तो जो चिल्ला रही है उसको बाहर निकालो.' दरअसल, शो में जब गुल्लू और नकुल की लड़ाई हो रही थी तो इस दौरान माहीकाफी चीखती-चिल्लाती हुई नजर आईं. वो बार-बार नकुल पर भड़क रही थी कि ये यहां लोगों को मारने आया है, बदला लेने आया है. वहीं, माही ने बिग बॉस से नकुल को घर से बाहर निकालने की भी बात कही थी.
Yaar pehle toh ye jo chillari hai isko nikalo #biggboss20
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) October 13, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नकुल धुल ने कनिका और अरिश्फा के बीच लगाई आग, शो में जमकर हुआ ड्रामा
रजत दलाल ने किया नकुल धुल का सपोर्ट
दूसरी ओर इस पूरे मामले में बिग बॉस 18 में नजर आए रजत दलाल ने भी रिएक्शन दिया. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नकुल धुल को सपोर्ट करते दिखे. वो साफ कह रहे हैं कि एक तरफ नकुल दिख रहा था और एक तरफ पूरा घर दिख रहा था. रजत ने कहा- 'मेरी फीड बिग बॉस की रील्स से भर चुकी है, लेकिन एक बात मानने वाली है जब से इस सीजन में नकुल गया है, तब से ही जो लोग ये सीजन नहीं देख रहे थे वो भी बिग बॉस देखने के लिए मजबूर हो गया है. इसमें मैं भी शामिल हूं. मैं बिल्कुल भी रियलिटी शो नहीं देखता, 1 प्रतिशत नहीं देखता हूं. मेरा खुद का मन कर रहा है कि देखूं... करेगा क्या. एक चीज है.'
🚨 RAJAT DALAL PRAISES NAKUL DHULL! 👀🔥 “Main reality shows nahi dekhta, but jabse Nakul aaya hai, tabse dekh raha hoon. Pura ghar ek taraf, aur ek banda ek taraf! Kisi group ki zaroorat nahi.” 💀👑 ONE MAN ARMY — NAKUL DHULL! 🥶🔥 #BiggBoss20 #NakulDhull #RajatDalal #BB20 https://t.co/iXeyYpsYpp
— Goku Parody (@gokuparodyy) October 14, 2026
क्यों हुई नकुल और गुल्लू की लड़ाई?
दरअसल, ये पूरा मामला काजी से शुरू होता है. काजी स्काउट का मजाक उड़ाते हैं और ये सब कुछ नकुल सुन लेते हैं और नकुल ये बात जाकर स्काउट-यंग को बताता है. इसके बाद काजी से जब स्काउट और यंग बात क्लियर करने आते हैं तो काजी गुल्लू से कहते है कि इसे समझा. लेकिन नकुल बीच में आते ही कि वो क्यों समझाएगा. इसी मौके पर गुल्लू से नकुल की बहस होती है और बात हाथापाई पर आ जाती है. इस दौरान नकुल बाहर बात छेड़ते हैं कि जब से वो शो में आए हैं गुल्लू सिर नीचे करके घूम रहा है. वहीं, गुल्लू कहते है कि नकुल आए ही उनसे लड़ने के लिए हैं. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
ये भी पढ़ें- लव गिल ने स्काउट को पकड़ाया अंडरगारमेंट? वायरल वीडियो में अश्लीलता देख भड़के यूजर्स, बोले- 'शर्म करो'
