Bigg Boss 20 Salman Khan: बिग बॉस 20 में कई कंटेस्टेंट्स खुलकर नहीं खेल रहे. जिसको लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार का एपिसोड में अपनी लाइफ का किस्सा सुनाया कि कैसे उन्होंने लोगों के सामने अपनी असली पर्सनैलिटी को रखा.
Bigg Boss 20 Salman Khan: बिग बॉस 20 में कई कंटेस्टेंट्स खुलकर नहीं खेल रहे. जिसको लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार का एपिसोड में अपनी लाइफ का किस्सा सुनाया कि कैसे उन्होंने लोगों के सामने अपनी असली पर्सनैलिटी को रखा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/04/bigg-boss-20-salman-khan-2026-10-04-10-53-01.png)
Bigg Boss 20 Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लोगों का फेवरेट शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss) को होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने शनिवार को वीकेंड का वार का एपिसोड होस्ट किया. लोगों के बीच इस शो को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज है और कई लोग तो शो सलमान खान की वजह से इस शो को देखते हैं. वहीं, कुछ लोग बिग बॉस में अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए देखते हैं. सलमान ने बिग बॉस वीकेंड के वार के एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की और उनसे कहा कि आप लोग कंटेंट नहीं दे रहे. आप लोग डरकर खेल रहे हैं. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाने और टकराव से बचने पर फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उदाहरण दिया कि कैसे उनके खिलाफ मीडिया पर में नेटेटिविटी चल रही थी और उन्होंने अपनी असली पर्सनैलिटी को दिखाया.
'मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिव चल रही थी'
सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में बताया कि जब उनके खिलाफ मीडिया में नेगेटिविटी चल रही थी, उस दौरान वह ‘दस का दम’ होस्ट करने से झिझक रहे थे. जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें हौसला दिया. सलमान के पिता ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी. दरअसल, सलमान ने अपनी पर्सनल लाइफ का उदाहरण इसलिए दिया क्योंकि बिग बॉस 20 में कई कंटेस्टेंट्स खुलकर नहीं खेल रहे हैं और अपनी असली पर्सनैलिटी छिपा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप लोग इसलिए खुलकर नहीं खेल रहे थे, क्योंकि उन्हें डर है कि वह वीकेंड पर डांटेंगे. उन्होंने कहा कि अगर गेम में कंटेंट नहीं होगा, तो वह क्या कहेंगे. इसके साथ ही सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स से बिना डरे अपनी बात रखने और खुलकर गेम खेलने के लिए कहा.
सलमान खान ने सुनाया अपनी लाइफ का सबसे खराब दौर का किस्सा
इसके आगे सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही थीं. उन्होंने कहा कि टीवी, अखबार से लेकर हर जगह उनके खिलाफ नेगेटिव बातें हो रही थी. उस दौरान जब उन्हें दस का दम होस्ट करने का ऑफर मिला तो उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने अपने पिता से बात की. क्या उन्हें यह शो करना चाहिए या नहीं. जिसके बाद सलमान के पिता ने उनका हौसला बढ़ाया.
Salman representing me: Tum log content hi nahi de rahe, toh main kya bolun? Kuch content toh do! 🤣#SalmanKhanpic.twitter.com/GUUQMP67Qv
— Reality Livefeed (@realitylivefeed) October 3, 2026
सलमान के पिता ने बढ़ाया हौसला
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने पिता से पूछा कि उन्हें यह शो करना चाहिए या नहीं. सलीम खान ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें अपनी पर्सनैलिटी, सोच, दिल और परवरिश पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि ‘हां’. जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें शो करने और खुद को उसी तरह पेश करने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया कि ‘दस का दम’ में उन्होंने किसी किरदार को निभाने के बजाय खुद को रियल रूप में पेश किया. जिसके बाद लोगों ने पहली बार उनको सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में जाना.
लोगों ने सलमान की असली पर्सनैलिटी को जाना
सलमान ने इस मुद्दे पर बात करते हुए आगे कहा कि लोग ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों को भूलकर ‘दस का दम’ के जरिए उन्हें एक इंसान की तरह से देखने लगे. उन्होंने कहा लोगों ने उन्हें दस का दम में एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में जाना. जो उनके लिए सबसे अहम बदलाव था.
Bhai ka khauf 😎#SalmanKhan | #BiggBoss20pic.twitter.com/TEOlYY5PLb
— s𝖍𝖎𝐯æ𝖓𝖌𝖎 (@SalmanElite19) October 4, 2026
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी बिग बॉस में करेंगी रीएंट्री? लेंगी अपना बदला, सलमान खान ने दिया हिंट
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें