Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Re-entryHint: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान ने रीति तिवारी की रीएंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा और घर वालों से रीति को लेकर क्या सवाल किए.
Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Re-entryHint: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान ने रीति तिवारी की रीएंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा और घर वालों से रीति को लेकर क्या सवाल किए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/03/bigg-boss-20-21-2026-10-03-20-53-41.png)
Rhiti Tiwari Bigg Boss 20 Re-entryHint: आज रात बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार (Bigg Boss 20 Weeken ka Vaar) का एपिसोड आएगा. हालांकि, एपिसोड से पहले शो का एक प्रोमो सामने आया है. जिसमें सलमान खान (Salman Khan) रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) की रीएंट्री को लेकर हिंट देते हैं. प्रोमो में सलमान खान रीति को बुलाते हुए भी दिखाई देते हैं. इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी रीएंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. बता दें कि पिछले एपिसोड में रीति का मिड वीक एविक्शन हुआ था. जिसके बाद वह बहुत भावुक नजर आईं. उन्होंने उस सोचा नहीं था कि उन्हें शो से इतनी जल्दी बाहर जाना पड़ेगा. हाालंकि, अब नए प्रोमो में उनकी रीएंट्री को लेकर हिंट सामने आया है. ऐसे में अगर वह घर में एंट्री करती हैं तो अपना बदल लेंगी या नहीं. यह देखना दिलचस्प होगा.
रीति का हुआ था मिड वीक एविक्शन
दरअसल, रीति तिवारी शुरुआती एपिसोड में बहुत कम नजर आ रही थी. उसके बाद उनका काजी के साथ कई बार झगड़ा हुआ था. जिसको लेकर सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई थी. घर वाले भी उनकी पर्सनैलिटी को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आए थे. वहीं, बिग बॉस ने हाल के एपिसोड में कैप्टेंसी के दावेदार यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह को बुलाया था. उनसे किसी एक कंटेस्टेंट्स की लाइफ छीनने के लिए कहा था. जिसके बाद तीनों ने रीति तिवारी का नाम सुझाया था. तीनों का मानना था कि रीति बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले घर में काफी कम नजर आ रही हैं और उनकी पर्सनैलिटी भी काफी कन्फ्यूजिंग हैं. ऐसे में तीनों ने रीति के नाम पर मोहर लगा दी और उनका मिड वीक एविक्शन हो गया.
रीति तिवारी बिग बॉस 20 में करेंगी रीएंट्री?
वहीं, हाल ही में बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार के प्रोमो में रीति की रीएंट्री को लेकर बड़ा हिंट सामने आया है. जिसमें सलमान खान घर वालों से कुछ सवाल करते हैं और कहते हैं कि डिस बैटल के दौरान आप लोगों ने उसे चढ़ाया. फिर उसने इसके लिए माफी भी थी. लेकिन आप लोगों ने एक चांस भी नहीं दिया ताकि वह खुद को प्रूव कर सकें. सलमान कहते हैं. 'रीति घर से चली गईं. इन लोगों ने उसे चढ़ाया. फिर उसने माफी मांगी. आपने उसे एक भी चांस नहीं दिया कि वो अपने आपको प्रूव कर सके कि वह बदल गई हैं.आपको लगता है कि वह चली गई. मुझे लगता है कि वह बिग बॉस के घर से चली गई. बिग बॉस को भी लगता है कि वो चली गई. इसके आगे रीति की रीएंट्री को लेकर हिंट देते हैं, सलमान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि इस सीजन का थीम क्या है. तस्थाटू.'
सलमान खान ने दिया हिंट
इसके बाद सलमान रीति को बुलाते हैं और वह अपने स्वैग के साथ एंट्री करती हैं. हालांकि, प्रोमो में रीति की बिग बॉस में एंट्री नहीं दिखाई गई. लेकिन इस प्रोमो में सलमान ने रीति की रीएंट्री को लेकर बड़ा हिंट दिया है. ऐसे में आज के एपिसोड में देखना होगा कि उनकी घर में रीएंट्री होती है या नहीं.
रीति लेंगी अपना बदला?
सलमान खान के हिंट के बाद अगर रीति तिवारी घर में रीएंट्री करती हैं तो अपना बदला लेती हुई दिख सकती हैं. जैसा कि सलमान ने कहा कि उन्होंने अपने बिहेवियर के लिए माफी भी मांगी लेकिन आप लोगों ने उसे एक चांस नहीं दिया. ऐसे में वह घर में एंट्री के बाद वह इसे मुद्दा बना सकती हैं और माही, यंग और उदिति से पंगे ले सकती हैं. जैसा कि आपको बताया कि उनका मिड एविक्शन इन तीन कैप्टेंसी के दावदारों की वजह से हुआ था. जिसकी वजह से वह गुस्सा जाहिर करती हुई दिखाई दे सकती है. हालांकि, ऐसा पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वह घर में आकर वह किस चीज को मुद्दा बनाएंगी क्योंकि अभी एपिसोड आना बाकी है और उनकी एंट्री होती है या नहीं यह भी अहम सस्पेंस है. ऐसे यह तो आज के वीकेंड का वार के एपिसोड में ही साफ हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर के एआई से बने वीडियो पर भड़का साउथ का ये सुपरस्टार, लीगल एक्शन की दी धमकी, सरकार से भी की अपील
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें