Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में 26 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड पर एक्टर और पॉलिटिशयन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी सलमान खान के निशाने पर रहीं. सलमान ने उनके खराब व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर उनकी जमकर क्लास लगाई. दरअसल, एक टास्क के दौरान रीति ने को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर को ये कह दिया था कि मेरे पापा होते देख लेते.
‘वीकेंड का वार’ पर सलमान ने रीति को फटकार लगाते हुए कहा कि आप यहां शो में जो कुछ भी बोल रही हैं, उसका असर आपके पापा पर भी पड़ सकता है. सलमान ने कहा कि आपके पिता अब सिर्फ एक एक्टर और सिंगर नहीं हैं, वो एक पॉलिटिशियन हैं. सलमान ने ये भी कहा कहा कि जहां तक मैं मनोज तिवारी को जानता हूं वो आपके इस रवैये के लिए आपको बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करेंगे.
सलमान खान ने की मनोज तिवारी की तारीफ
उसके बाद सलमान खान ने रीति को समझाने के लिए ‘बिग बॉस’ के उस सीजन का जिक्र किया, जिसमें मनोज तिवारी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. वो शो का चौथा सीजन था, जहां डॉली बिंद्रा का रवैया ठीक नहीं था. डॉली ने शो में मनोज तिवारी के साथ गलत का भाषा का इस्तेमाल किया था, लेकिन मनोज ने बेहद ही शालीनता के साथ मामले को संभाला था. सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ पर 16 साल पुराने उस सीजन को याद किया और मनोज तिवारी की तारीफ की. सलमान ने रीति को समझाते हुए कहा कि आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं.
रीति तिवारी ने मांगी माफी
रीति को समझाते हुए सलमान ये भी बोले कि उन्होंने काजी तौकीर से जो कुछ भी कहा वो बिल्कुल गलत था. उनके समझाने के बाद रीति ने शो में माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि वो अपने गुस्से पर कंट्रोल करेंगी और भाषा का भी ध्यान रखेंगी.
ये भी पढ़ें-
56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच
कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह
27 सितंबर को भी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड आने वाला है. देखना होगा कि इस एपिसोड में सलमान किसकी क्लास लगाते हैं या किसकी तारीफ करते हैं. अजय देवगन और जयदीप अहलावत भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के लिए सलमान के साथ ‘वीकेंड का वार’ पर नजर आने वाले हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More