Bigg Boss 20 Episode 12: बिग बॉस 20 Bigg Boss 20 के एपिसोड 12 में दूसरे हफ्ते की कप्तानी को लेकर घर में जमकर घमासान देखने को मिला।
कप्तानी टास्क Captaincy Task के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और मतभेद सामने आए, वहीं टास्क खत्म होने के बाद पक्षपात के आरोपों ने विवाद को और बढ़ा दिया। आखिरकार गुल्लू ने कप्तानी टास्क जीतकर Gullu wins captaincy दूसरे सप्ताह की कैप्टेंसी अपने नाम कर ली।
टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया था। दावेदारों को नामांकित सदस्यों में से किसी एक की लाइफलाइन खत्म करने का विकल्प दिया गया।
गुल्लू Gullu ने स्काउट, कनिका Kanika ने रोहेद Rohed और माही Mahi ने आसिफ Asif की लाइफलाइन चुनी। ऋति तिवारी Riti Tiwari ने किसी नामांकित कंटेस्टेंट के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।
पक्षपात के आरोपों से बढ़ा विवाद
टास्क के फैसले के बाद आसिफ खान और उनके साथियों ने बिग बॉस के फैसले पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि कुछ कंटेस्टेंट्स से जुड़े वीडियो दिखाए गए, जबकि दूसरे सदस्यों के मामलों को उतनी तवज्जो नहीं मिली।
इसको लेकर घर में टीवी और नॉन-टीवी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस भी देखने को मिली।
‘गंजी गुड़िया’ और ‘चमची’ कमेंट पर हंगामा
एपिसोड में ‘गंजी गुड़िया’ वाली पुरानी टिप्पणी फिर चर्चा में आ गई। काजी ने इसे मजाक बताया, लेकिन कुछ घरवालों ने उनके मजाक करने के तरीके पर आपत्ति जताई।
दूसरी ओर, माही विज ने काजी को लगातार निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाया। वहीं, लव गिल को लेकर ‘चमची’ शब्द के इस्तेमाल के बाद आरिशफा और लव के बीच भी विवाद बढ़ गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Qazi Touqeer के ‘Ganji Gudiya’ और ‘Lollipop’ कमेंट पर बवाल, घरवालों ने उठाए सवाल
भावुक हुए यंग डीएसए
माही से जुड़ी एक कथित टिप्पणी को लेकर यंग डीएसए भावुक नजर आए। हालांकि, ईशा रिखी ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
इस घटनाक्रम ने घर में कही गई बात और उसके अर्थ को लेकर एक नई बहस खड़ी कर दी।
गुल्लू बनीं दूसरे सप्ताह की कप्तान
लगातार विवाद, बहस और रणनीति के बीच कप्तानी का टास्क पूरा हुआ और गुल्लू विजेता रहीं। एपिसोड में काजी और ऋति तिवारी के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली।
कप्तानी भले ही गुल्लू के नाम रही, लेकिन एपिसोड ने घर में बन रहे नए ग्रुप्स और बदलते समीकरणों को जरूर सामने ला दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी ने कनिका के चेहरे पर किया कमेंट, कॉस्मेटिक सर्जरी और जेनियोप्लास्टी का किया जिक्र