
रिया अहीर, लव गिल और सलमान खान
Rhiya Ahir vs Love Gill: सलमान खान का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 के साथ वापसी कर रहा है. 6 सितंबर यानी आज से ही बिग बॉस 20 की शुरुआत होने जा रही है. माही विज, कनिका मान, ईशा रिखी समेत कई कंटेस्टेंट के नाम कंफर्म हो चुके हैं. इनके अलावा कई नामों पर अभी मुहर लगनी बाकी है. यानी कंटेस्टेंट की फुल लिस्ट प्रीमियर के बाद ही कंफर्म हो सकेगी. बिग बॉस में पहली बार ऐसा हुआ कि मेकर्स ने रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को शो में एंट्री का मौका दिया और इसके लिए जनता से वोट देने को कहा. अब एक प्रोमो में रिया और लव सलमान के सामने एक दूसरे से भिड़तीं नज़र आईं हैं.
रिया अहीर और लव गिल शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, ये फैसला फैंस को करना था. यानी फैंस के वोटिंग के आधार पर ही मेकर्स उनमें से किसी को कंटेस्टें बनाएंगे. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में तो दावा है कि रिया और लव गिल दोनों ही शो का हिस्से बनने वाली हैं. हालांकि सच का पता आज चल जाएगा. इस बीच मेकर्स ने इन दोनों का एक प्रोमो भी जारी कर दिया है.
रिया अहीर और लव गिल में भिड़ंत
आमतौर पर बिग बॉस के शुरू होने के बाद घर के अंदर कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते हैं. पर यहां तो भिड़ंत पहले दिन, वो भी स्टेज पर ही शुरू हो गया. सलमान खान के सामने ही रिया अहीर और लव गिल में बहस शुरू हो गई. प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “अब वक्त है उन दो कंटेडर से मिलने का, जिनकी तकदीर का फैसला आप लोगों ने किया है. इंटरनेट पर हमने देखा है कि एक दूसरे की तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हो.”
सलमान की तारीफ वाली बात का मतलब ये था कि दोनों सोशल मीडिया पर कैंपेन के दौरान एक दूसरे के खिलाफ काफी बोलते दिखाई दिए. प्रोमो में रिया, लव गिल से कहती हैं, “आपने एक चीज़ बोली थी, अगर बस रोकने का इतना ही दम रखती हो…बस नहीं वो वैन थी.”
“यहां सब खुद के लिए लड़ सकते हैं…”
लव गिल ने रिया पर पलटवार करते हुए कहा, “अगर वो ड्राइवर न रोकते तो शायद आज ये यहां नहीं होती.” इस पर रिया ने कहा, “मेरी जिंदगी का मकसद वहीं पूरा हो जाता.” तो लव गिल कहती हैं, “तो मुझे लगता है कि आपका काम फिर बाहर ही है, यहां पर सारे अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं.” दोनों के बीच गर्मा-गर्म बहस देख सलमान भी हैरान होते दिखाई दिए.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More