भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शादी को लेकर हुए विवाद के बाद मां और मामा ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हुआ।
Bhopal Honour Killing Case : Image Source : ai
Modified Date: August 30, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: August 30, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
- 17 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
- शादी को लेकर विवाद के बाद मां-मामा पर हत्या का आरोप
- अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
भोपाल : Bhopal Honour Killing Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से ‘ऑनर किलिंग‘ का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां और मामा ने मिलकर अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।
बेटी की शादी किसी और से करना चाहती थी माँ
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मां कमला बाई अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपनी पसंद की जगह कराना चाहती थी, लेकिन बेटी ने इससे साफ इनकार कर दिया। Honor Killing News बेटी किसी दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी, जिसे लेकर घर में काफी विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर मां कमला और मामा विजय राय ने मिलकर दुपट्टे से नाबालिग का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
घटना के बाद आरोपी पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। खबर मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी
- Mann Ki Baat 137th Episode Live: आज ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, यहां देखें लाइव
- Petrol Diesel Price Today 30 August 2026: पेट्रोल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल की कीमत में 13 रुपए की कटौती, त्योहारी सीजन में बस-ट्रक मालिकों को झटका, आम जनता को राहत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: मामला कहां का है?
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र का है।
प्रश्न 2: नाबालिग की मौत कैसे हुई?
उत्तर: पुलिस के अनुसार, नाबालिग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई।
प्रश्न 3: पुलिस ने किन्हें गिरफ्तार किया है?
उत्तर: पुलिस ने मामले में मृतका की मां कमला बाई और मामा विजय राय को गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: Bhopal Honor Killing Case: 17-Year-Old Girl Allegedly Killed by Mother and Uncle Over Marriage Dispute
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×