Bhopal Baccha Chori: राजधानी भोपाल में कथित बच्चा चोरी के आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बताते हैं, युवक की गतिविधियों को संदिग्ध पाकर लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया और इसी दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
— Bansal News Official (@BansalNews_) August 27, 2026
बच्चा चोरी के शक में युवक को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, शाहीन अपार्टमेंट के पास कुछ रहवासियों को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो अब वायरल हो रहा है।
तलैया थाना पुलिस के हवाले किया
मामले की सूचना मिलने पर युवक को तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल, अब तक बच्चा चोरी के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
मध्यप्रदेश में गायब लोगों के आंकड़े चौंकाने वाले
मध्य प्रदेश से बच्चों के अलावा वयस्कों के गायब होने के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक मिसिंग लोगों के मामले में मध्य प्रदेश, देश में टॉप टू में है। साल 2024 में मध्य प्रदेश में 65 हजार 338 लोग गुमशुदा हुए, इसमें युवतियों की संख्या सबसे अधिक है। गायब हुई महिलाओं की संख्या 46732 और पुरुषों की संख्या 18 हजार 606 है।
मध्य प्रदेश में पिछले सालों से गुम 60 हजार 825 लोगों को अभी तक नहीं खोजा जा सका है। इनमें 42620 महिलाएं और 18 हजार 205 पुरुष हैं।
औसत के हिसाब से एमपी नंबर वन पर
मध्यप्रदेश में कुल 1 लाख 26 हजार 163 लोग लापता हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 89 हजार 52 और पुरुषों की संख्या 36 हजार 811 है। गायब हुए लोगों के मामले में महाराष्ट्र, देश में सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में कुल 1 लाख 30 हजार लोग मिसिंग हैं। यदि जनसंख्या के हिसाब से दोनों टॉप स्टेट का औसत निकालें तो मध्यप्रदेश नंबर वन पर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या करीब 13 करोड़ है,जबकि मध्यप्रदेश की आबादी 8 करोड़ के लभगभ है।
यह भी जानें...
NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा गायब महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं। वहां से 46 हजार 838 महिलाएं गायब हुई हैं, जबकि सबसे बड़े जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा बहुत कम है। यूपी में कुल 30 हजार 147 लोग लायब हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Shahdol Patwari Suspend: अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट के मामले पटवारी सस्पेंड, होटल बुलाने का भी आरोप