July 31, 2026

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह हो हुई ये बीमारी, तेज्जू भैय्या का अनोखा अंदाज हुआ वायरल| Navbharat Live

Updated On: Jul 31, 2026 | 12:24 PM IST

विज्ञापन

सार

Bhojpuri Bawaal On Jio Hotstar: 2 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल रियलिटी शो स्ट्रीम होने जा रहा है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं।

Bhojpuri Bawaal New Promo Pawan Singh

पावर स्टार पवन सिंह और तेज प्रताप यादव (सौ. डिजाइन फोटो)

विस्तार

Bhojpuri Bawaal New Promo Pawan Singh: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो की रेस में जल्द ही एक और खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है। जियो हॉटस्टार पर जल्द ही भोजपुरी बवाल दस्तक देने जा रहा है। इस शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेडस हैं।

इस रियलिटी शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं। इस शो में भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और एक्ट्रेस रानी चटर्जी जैसे दिग्गज चेहरे नजर आने वाले हैं।

पवन सिंह को हुई ओवरथिकिंग की बीमारी

जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में पवन सिंह अपने कुछ करीबी लोगों के साथ सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे है। हालांकि इस प्रोमो में थोड़े परेशान दिखायी दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इस दौरान अपने दोस्तों से बातचीत करते हुए पवन सिंह मेडिकल रिपोर्ट को लेकर चिंतित दिखाई देते है और मजाकिया अंदाज में कहते है कि उन्हें ओवरथिकिंग यानी सोचने की बीमारी है क्योंकि वह हर बात को जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी रिपोर्ट लेकर आता है और रिपोर्ट समझने के बजाय वॉयस असिस्टेंट से मेडिकल शब्द का मतलब पूछने लगता है। जवाब सुनकर कमरे का माहौल और भी मजाकिया हो जाता है।

डॉक्टर की एंट्री से आया नया ट्विस्ट

जब पवन सिंह अपनी रिपोर्ट को लेकर लगातार सवाल करते हैं और सही जानकारी नहीं मिलती, तो वह नाराज होकर रिपोर्ट नीचे फेंक देते हैं। बाद में डॉक्टर से बातचीत के दौरान यह खुलासा होता है कि मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी वॉयस असिस्टेंट से लेने की कोशिश की जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को कॉमिक अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

ये भी पढ़ें :- The Traitors 2 के साथ करण जौहर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, इन 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगी रोमांचक जंग

तेजू भैय्या ने भी लगाया हंसी का तड़का

जियो हॉटस्टार द्वारा भोजपुरी बवाल का एक और प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को दिखाया गया है। इस प्रोमो में तेज प्रताप को दमदार स्टाइल में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। तेज प्रताप के इस अंदाज को देखकर फैंस की भी हंसी छूट जाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp