August 30, 2026

Bhado Mahina 2026: भाद्रपद मास में जरूर करें इन चीजों का दान, श्रीकृष्ण की कृपा से भर सकती है तिजोरी!

Bhadrapada Month Daan 2026: हिंदू धर्म में भाद्रपद मास, जिसे आमतौर पर भादो का महीना भी कहा जाता है, बेहद पवित्र माना जाता है. ये महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है. भाद्रपद मास में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है.

भादो के महीने में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दौरान जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. अन्न, वस्त्र और गौसेवा से जुड़ी चीजों का दान विशेष रूप से शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं भाद्रपद मास में किन चीजों का दान करना लाभकारी माना गया है.

अन्न दान

इस महीने में गेहूं, चावल, दाल या अन्य अनाज का दान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में अन्न दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है.

वस्त्र दान

जरूरतमंदों और गरीबों को वस्त्र यानी कपड़े दान करना भी बहुत शुभ फल देने वाला माना जाता है. भाद्रपद मास में अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति हो सकती है.

गोसेवा व चारा दान

हिंदू धर्म में गौसेवा का विशेष महत्व है. भादो के महीने में गौमाता को हरा चारा खिलाना या उनके लिए चारे का दान करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोसेवा से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

इन चीजों का भी कर सकते हैं दान

भाद्रपद मास में दही, दूध, घी, छाछ या छाता यानी छतरी का दान करना भी कल्याणकारी माना गया है. इन चीजों का दान जरूरतमंदों को करने से पुण्य मिलने की धार्मिक मान्यता है.

भादो 2026 कब से कब तक है?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास 2026 में 28 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर 2026 तक रहेगा. इस पवित्र महीने में भगवान श्रीकृष्ण और गणपति बप्पा की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करना भी विशेष फलदायी माना जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button