August 17, 2026

BGMI Lite गेम 2026 के अंत तक होगा लॉन्च, बजट स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बनी वजह - krafton india confirms bgmi lite launch by 2026 end

Krafton India ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) Lite वर्जन लॉन्च करने का एलान किया है, जो 2026 के अंत तक रिलीज होगा।

2026 के अंत तक आएगा BGMI Lite

2026 के अंत तक आएगा BGMI Lite

HighLights

  1. Krafton India ने BGMI Lite की घोषणा की।

  2. यह वर्जन 2026 के अंत तक आएगा।

  3. कमजोर हार्डवेयर वाले फोन्स के लिए है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton India ने एलान किया है कि Battlegrounds Mobile India (BGMI) Lite वर्जन लॉन्च करेगा। इस गेम का लाइट वर्जन इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगा। बीजीएमआई भारत में मोबाइल गेमिंग कॉम्यूनिटी के बीच काफी लोकप्रिय है। फैन्स काफी लंबे समय से इसके लाइट वर्जन को लॉन्च करने की मांग कर रहे थे, जिसे अब इस साल के अंत तक लाया जा रहा है। सवाल आता है कि कंपनी इस गेम के लाइट वर्जन को अब क्यों ला रही है।

गेम का लाइट वर्जन क्यों ला रही कंपनी?

पिछले कुछ सालों तक BGMI गेम मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन पर अच्छे से चल रहा था। पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन कंपोनेंट की शॉर्टेज के चलते कंपनियों ने बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन के मेमोरी चिप (रैम और स्टोरेज) के साथ-साथ चिपसेट भी डाउनग्रेड करने शुरू कर दिए हैं। ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस पर असर देखने को मिला है। इससे अब लो-एंड और मिड रेंज स्मार्टफोन पर बीजीएमआई गेम ठीक से चल नहीं रही है। यही कारण है कि पॉपुलर गेम के पब्लिशर्स को BGMI Lite वर्जन की ओर रुख करना पड़ रहा है।

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि क्राफ्टन इंडिया गेम के लाइट वर्जन को नए फोन्स के हार्डवेयर के चलते ला रही है, न कि यह कंपनी के पोर्टफोलियो एक्सपेंशन प्लान के तहत। साल 2020 में चाइनीज ऐप्स में बैन लगाने से पहले भारत में PUBG Mobile Lite गेम काफी पॉपुलर थी। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय थी। बाद में जब कंपनी भारत में BGMI को लॉन्च किया तो उसके साथ Lite वर्जन को नहीं लाया गया है। अब कंपनी एक बार फिर से गेम के लाइट वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है।

BGMI Lite

2026 के अंत तक आएगा BGMI Lite

BGMI Lite गेम के लॉन्च का एलान करते हुए कंपनी सिर्फ इतना कहा है कि इसे 2026 के अंत तक लाया जाएगा। BGMI Lite के जरिए इस गेम के एक्सपीरियंस को ज्यादा मोबाइल गेमिंग कॉम्युनिटी तक अपनी पहुंच बनाना है। हालांकि कंपनी फिलहाल यह नहीं बताया कि कम क्षमता वाले हार्डवेयर के अनुकूल ग्राफिक्स, मैप में कमी या गेमप्ले में वह कौन-कौन से चेंज करने जा रही है। संभव है कंपनी लॉन्च के साथ इन डिटेल्स को शेयर करेगी।