Sep 04, 2026 05:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

BCCI ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि एकमात्र T20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले जापान से भिड़ने वाली है। इसके लिए मौका भी बेहद खास चुना गया है।

टीम इंडिया के साथ श्रेयस अय्यर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है। BCCI ने इसके लिए मौका भी बेहद खास चुना है। भारतीय टीम 28 सितंबर को एशियन गेम्स में अपना पहला मैच खेलेगी, लेकिन इससे करीब 6 दिन पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक मुकाबला खेलने उतरेगी, जो दोनों देशों के बीच मेंस क्रिकेट में पहला मैच होगा।
दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी है, "इतिहास रचने वाला है। टीम इंडिया भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन को लॉन्च करने के लिए जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक T20I मैच खेलने के लिए तैयार है।" एक फोटो भी बीसीसीआई ने पोस्ट की है, जिसमें बताया गया है कि ये मुकाबला मंगलवार 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेचर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में सुबह साढ़े 9 बजे से (भारतीय समय) खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने जापान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ संयुक्त बयान में बताया है कि जेसीए और बीसीसीआई को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए दोनों देश की पुरुष टीमें एक T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। 22 सितंबर 2026 को टोचिगी प्रीफेक्चर में यह मैच आयोजित होगा, जो “स्पोर्ट 75” का पहला कदम होगा, यह एक पहल है जो जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए समझौते से निकली है और इसका मकसद 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की इच्छा को ध्यान में रखते हुए, खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच मानवीय आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।
हम इस मौके का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं- बीसीसीआई सचिव
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “BCCI इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर बहुत खुश है, क्योंकि भारतीय और जापानी पुरुष टीमें जापान में एक खास T20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं। यह क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि यह भारतीय टीम को नए क्षेत्र में ले जाता है और जापान और पूर्वी एशिया में इस खेल को बड़े दर्शकों से परिचित कराने का मौका देता है। भारत और जापान के बीच एक मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते और दोस्ती हैं, और हमें खुशी है कि क्रिकेट 75 साल पूरे होने के जश्न का हिस्सा होगा। दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "BCCI का मानना है कि क्रिकेट की ग्रोथ उसके पारंपरिक इलाकों से आगे बढ़नी चाहिए, और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के तौर पर, हम उस ग्रोथ में योगदान देने की अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं। BCCI जापान में क्रिकेट को और मज़बूत करने और आने वाले सालों में इस रिश्ते को और मज़बूत करने के लिए JCA के साथ मिलकर काम करेगा।”
मौजूदा चैंपियंस को घर बुलाना अहम पल होगा- जेसीए
JCA के CEO नाओकी मियाजी ने कहा: “मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को क्रिकेट के घर जापान में बुलाना हमारे एसोसिएशन के लिए एक अहम पल है। हम इस लक्ष्य के लिए हमारे साथ काम करने के लिए BCCI को धन्यवाद देते हैं और भारतीय क्रिकेट फैंस के जोश का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं, और हम क्रिकेट के बारे में जानने के इच्छुक किसी भी लोकल जापानी व्यक्ति को हमारी टीम को चीयर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो सच में एक यादगार मौका होगा।”
लेखक के बारे में
Vikash Gaur
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट