Updated On: Jul 28, 2026 | 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Sunny Deol Emotional: ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च में करण देओल ने पिता सनी देओल के साथ काम करने को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना बताया। बेटे के भावुक शब्द सुनकर सनी देओल की आंखें नम हो गईं।

करण देओल और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Batwara 1947 Trailer Launch: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस भावुक पल की रही, जब करण देओल ने अपने पिता सनी देओल के लिए दिल से बातें कहीं। बेटे की भावनाओं को सुनकर सनी देओल मंच पर ही भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल, करण देओल, शबाना आजमी, जावेद जाफरी, अभिमन्यु सिंह और निर्देशक राजकुमार संतोषी मीडिया से रूबरू हुए। बातचीत के दौरान करण देओल से पूछा गया कि अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा। इस सवाल का जवाब देते हुए करण ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था।
करण देओल ने कही ये बात
करण देओल ने कहा कि डैड के साथ काम करना मेरी जिंदगी का सबसे खास अनुभव रहा। कौन अपने पिता के साथ काम नहीं करना चाहेगा। उनके सामने खड़ा होना, उन्हें काम करते देखना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मेरी तो लाइफ बन गई। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पापा, आपका शुक्रिया मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। बेटे के मुंह से ये बातें सुनते ही सनी देओल खुद को संभाल नहीं सके। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और कुछ पल के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
करण देओल ने जताई की खुशी
करण ने ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह दर्शकों ने ट्रेलर और डायलॉग्स को पसंद किया है, उन्हें उम्मीद है कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को भी उतना ही प्यार मिलेगा। हालांकि, फिल्म के निर्माता आमिर खान और प्रीति जिंटा ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, आमिर खान शहर से बाहर थे और फ्लाइट में देरी होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।
ये भी पढ़ें- ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले रिलीज होगा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक
बंटवारा 1947 के स्टार कास्ट
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म मशहूर लेखक सैयद असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ से प्रेरित है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
