Sunny Deol Batwara 1947 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. उनकी फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. गदर 2 फिल्म से वापसी करने के बाद सनी देओल के इरादे बुलंद हैं और वे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म भी पैट्रिऑटिक टच लिए हुए है जो उनका फेवरेट जॉनर भी है. अब उन्होंने बता दिया है कि कल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ ही एक क्यूट फोटो शेयर की है. इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने ये बता दिया है कि जल्द ही फैंस उनकी फिल्म का ट्रेलर देख पाएंगे. सनी देओल इस दौरान अपनी मां के साथ बैठे हैं और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
सनी देओल ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा- ‘मेरी मां ही मेरा रब हैं, मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत. बंटवारा 1947 में अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं. कल फिल्म का ट्रेलर आ रहा है.’ सनी देओल की इस पोस्ट पर फैंस के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- मेरी आइडल, मेरी इंस्पिरेशन, आपको ढेर सारा प्यार. एक दूसरे शख्स ने लिखा- मां और पापा का प्यार ही सबसे बड़ी दौलत है. एक तीसरे शख्स ने इसपर लिखा- सनी सर आप गॉड ऑफ एक्शन हैं. वहीं इसके अलावा कई सारे फैंस फोटोज में हार्ट इमोजी शेयर करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Aamir Khan Movies: किसी को छोड़ा तो कोई हो गई बंद, 4 बायोपिक-1 सुपरहीरो फिल्म से आमिर खान आउट!
दिखेगी प्रीति जिंटा-सनी देओल की जोड़ी
बंटवारा 1947 फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण अपर्णा पुरोहित और आमिर खान ने मिलकर किया है. जबकी इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान देंगे. फिल्म में सनी देओल के अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आएंगी. लंबे वक्त के बाद दोनों की जोड़ी साथ में धमाल मचाती दिखेगी. वहीं फिल्म में शबाना आज्मी, अली फजल, अभिमान्यु सिंह और खुशी हजारे नजर आएंगी. जहां फिल्म की रिलीज में अभी 2 हफ्ते से ज्यादा वक्त बचा है वहीं फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज कर दिया जाएगा.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More