Bank of Baroda में डेटा लीक की पुष्टि के बाद ग्राहकों को Net Banking Password बदलने, Debit Card PIN रीसेट करने और अकाउंट सिक्योरिटी बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। चलिए जानते हैं कि आप अपने बैंक अकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

1/7![]()
How Bank of Baroda Users Can Safe Their Account From Scam:
अगर आपका Bank of Baroda (BoB) में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक ने हाल ही में एक साइबर सुरक्षा घटना की पुष्टि की है, जिसमें एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट से जुड़ा डेटा अनधिकृत रूप से एक्सेस किया गया। इसके बाद डार्क वेब पर डेटा लीक होने की खबरें सामने आई है। ऐसे में अगर आप Bank of Baroda के ग्राहक हैं, तो घबराने की बजाय कुछ जरूरी सुरक्षा कदम उठाना ज्यादा जरूरी है।

2/7![]()
फ्रॉड से बचने के लिए करने होंगे ये काम
Net Banking Password बदलना, Debit Card PIN रीसेट करना, संदिग्ध कॉल और लिंक से बचना तथा अकाउंट की नियमित निगरानी करना आपको संभावित साइबर फ्रॉड से बचा सकता है। इनसे आप अपना बैंक अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।

3/7![]()
1. सबसे पहले बदलें Net Banking Password
सबसे पहले अपना Net Banking Password बदल देना चाहिए। डेटा लीक जैसी घटनाओं के बाद साइबर अपराधी चोरी हुई जानकारी का इस्तेमाल करके फर्जी लॉगिन की कोशिश कर सकते हैं। पासवर्ड बदलने के लिए Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Net Banking में लॉगिन करें। इसके बाद Settings या Profile सेक्शन में जाकर Change Password ऑप्शन चुनें। यहां पहले अपना मौजूदा पासवर्ड दर्ज करें, फिर नया मजबूत पासवर्ड बनाकर उसे दोबारा कन्फर्म करें।

4/7![]()
2. Debit Card PIN भी तुरंत रीसेट करें
सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अपने Debit Card का PIN भी बदल देना चाहिए। Bank of Baroda के ग्राहक bob World ऐप, Internet Banking, ATM या IVR (फोन बैंकिंग) के जरिए भी नया PIN सेट कर सकते हैं। अगर ATM से PIN बदलना चाहते हैं, तो कार्ड डालकर PIN Change/Green PIN विकल्प चुनें। इसके बाद OTP या अन्य वेरिफिकेशन पूरा करें और अपनी पसंद का नया 4 अंकों का PIN सेट कर दें।

5/7![]()
3. SMS और ईमेल अलर्ट जरूर चालू रखें
बैंकिंग फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आपके अकाउंट में होने वाले हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिल जाए। इसके लिए SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा एक्टिव रखें। जैसे ही अकाउंट से पैसे निकलेंगे, जमा होंगे या कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होगा, उसका नोटिफिकेशन तुरंत आपके मोबाइल और ईमेल पर पहुंच जाएगा। अगर आपके अकाउंट में SMS या ईमेल अलर्ट चालू नहीं हैं, तो इन्हें bob World ऐप, Internet Banking या अपनी नजदीकी Bank of Baroda शाखा में जाकर एक्टिव करा सकते हैं।

6/7![]()
4. किसी भी कॉल, SMS या लिंक पर भरोसा न करें
साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी, KYC टीम या कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर कॉल कर सकते हैं। कई बार फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज या ईमेल भेजकर ऐसे लिंक दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही यूजर नकली बैंकिंग वेबसाइट पर पहुंच जाता है। वहां लॉगिन ID, पासवर्ड, ATM PIN, CVV, UPI PIN या OTP जैसी जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही यूजर यह जानकारी दर्ज करता है, ठग उसके अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।

7/7![]()
5. बैंक स्टेटमेंट चेक करें
डेटा लीक के बाद कुछ दिनों या हफ्तों तक अपने बैंक अकाउंट पर खास नजर रखना बेहद जरूरी है। कई बार साइबर ठग पहले छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन करके यह जांचते हैं कि अकाउंट एक्टिव है या नहीं। इसलिए अपने बैंक स्टेटमेंट, मिनी स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री समय-समय पर चेक करते रहें। अगर कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखाई दे जिसे आपने नहीं किया है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

Bank Of Baroda kaam ki baat
Hindi Newsफोटोगैजेट्सBank of Baroda में है अकाउंट? आज ही घर बैठे बदल लें Password और ATM PIN, नहीं तो हो सकता नुकसान