September 11, 2026

ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?

अगर आपका रोजाना सफर ज्यादा लंबा नहीं है और आपको ड्राइविंग का मजा लेना पसंद है तो मैनुअल वेरिएंट बेहतर लग सकता है. इसका हल्का क्लच और स्मूद गियरशिफ्ट इसे चलाने में बेहतर बनाता है.

Written By : सोमनाथ चटर्जी |  Updated at : 11 Sep 2026 11:59 AM (IST)

Preferred Sources

Maruti Baleno Facelift AMT vs manual Which One to Buy Starting 6 Lakh Rupees ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?

गाड़ी का कौन-सा वेरिएंट बेहतर?

Source : Somnath Chatterjee

नई Maruti Baleno Facelift को कंपनी ने काफी एग्रेसिव प्राइस पर लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाती है. खास बात यह है कि कंपनी ने मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के बीच कीमत का अंतर सिर्फ 50,000 रुपये रखा है. दोनों में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. ऐसे में सवाल यह है कि Baleno खरीदते समय मैनुअल लेना बेहतर रहेगा या AMT? दोनों के अपने फायदे हैं और चुनाव आपकी ड्राइविंग पर निर्भर करता है.

नई Baleno का मैनुअल गियरबॉक्स चलाने में काफी आसान है. इसका गियरशिफ्ट हल्का और स्मूद है, इसलिए गियर बदलने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. क्लच भी हल्का है, जिससे ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने पर ज्यादा परेशानी नहीं होती. यही वजह है कि ड्राइविंग पसंद करने वाले लोगों के लिए इसका मैनुअल गियरबॉक्स काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

नई Baleno में मिलने वाले Z सीरीज इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स की ट्यूनिंग भी अच्छी तरह की गई है. खासकर कम स्पीड पर इंजन का रिस्पॉन्स अच्छा रहता है. इसमें लो-स्पीड पर पर्याप्त टॉर्क मिलता है, इसलिए बार-बार गियर डाउन करने की जरूरत नहीं पड़ती. शहर में सामान्य ड्राइविंग के दौरान भी कार को आसानी से चलाया जा सकता है.

AMT की सबसे बड़ी खासियत

  • अगर आपकी प्राथमिकता आराम और आसानी से ड्राइविंग करना है तो Baleno का AMT ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है. AMT में ड्राइवर को खुद बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर शहर के ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाली स्थिति में यह सुविधा काफी काम आती है.

ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?

  • AMT में गियर बदलते समय थोड़ा लैग महसूस हो सकता है. कम स्पीड पर यह काफी स्मूद तरीके से काम करता है और शहर के सामान्य ट्रैफिक में ज्यादा परेशानी नहीं होती. लेकिन हाईवे पर तेज स्पीड में या अचानक ओवरटेक करते समय गियर बदलने में हल्की देरी महसूस हो सकती है. ऐसे समय मैनुअल गियरबॉक्स ड्राइवर को ज्यादा सीधा और बेहतर कंट्रोल देता है.
  • अगर आपकी कार का इस्तेमाल ज्यादातर शहर में और भारी ट्रैफिक में होता है तो AMT ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन है. ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ड्राइविंग कम थकाऊ हो जाती है. यही वजह है कि शहर में रोजाना कार चलाने वाले कई खरीदार AMT को प्राथमिकता दे सकते हैं.
  • अगर आपका रोजाना सफर ज्यादा लंबा नहीं है और आपको ड्राइविंग का मजा लेना पसंद है तो मैनुअल वेरिएंट बेहतर लग सकता है. इसका हल्का क्लच और स्मूद गियरशिफ्ट इसे चलाने में ज्यादा मजेदार बनाता है.

माइलेज किसमें ज्यादा बेहतर?

  • Baleno AMT का एक और फायदा इसकी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी है. यानी यह मैनुअल वर्जन की तुलना में ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है. हालांकि दोनों ही वेरिएंट अपने सेगमेंट की अच्छी माइलेज वाली कारों में शामिल हैं. इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता कम ईंधन खर्च और शहर में आसान ड्राइविंग है, तो AMT आकर्षक विकल्प बन जाता है.

ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?

  • मैनुअल और AMT के बीच 50,000 रुपये का अंतर ज्यादा बड़ा नहीं है. इसलिए फैसला सिर्फ कीमत के आधार पर करने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से करना बेहतर होगा. अगर आपको कार खुद गियर बदलकर चलाना पसंद है और ड्राइविंग का ज्यादा मजा चाहिए तो मैनुअल वेरिएंट बेहतर रहेगा. वहीं, अगर कार का इस्तेमाल शहर के ट्रैफिक में होना है और आप ज्यादा सुविधा चाहते हैं तो AMT ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन है.
  • खास बात यह है कि AMT के लिए 50,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर आपको गियर बदलने की झंझट से राहत मिलती है और माइलेज भी बेहतर मिलता है. इसलिए नई Baleno में मैनुअल ड्राइविंग पसंद करने वालों को आकर्षित करेगा, जबकि सुविधा और माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के बीच AMT की मांग ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें:-

BRICS के चलते लाखों हुआ लग्जरी गाड़ियों का किराया, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड 

Published at : 11 Sep 2026 11:59 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola