Bajaj Pulsar NS200 and N250: Bajaj ने अपनी पल्सर एनएस200 और एन250 बाइक्स को अपडेट करने की तैयारी कर ली ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto लगातार अपनी बाइक्स के अपडेट लाने में जुटी है क्योंकि कंपनी अपनी Pulsar लाइनअप में बड़ा बदलाव कर रही है। Pulsar लाइनअप का यह बदलाव काफी समय से नहीं आया था और हाल ही में Pulsar N160 4V के साथ-साथ अगली जनरेशन की Classic Pulsar 125 और 150 को भी देखा है। Bajaj अब Pulsar NS200 और Pulsar N250 को अपडेट करने की तैयारी में जुटी है।
दोनों मोटरसाइकिल में अपडेट
इन दोनों मोटरसाइकिलों में एक बड़ा अपडेट किया जा रहा है और इन्हें हाल ही में एक साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। दोनों मोटरसाइकिल के फीचर्स लिस्ट में जरूरी अपग्रेड दिए गए हैं और ये नए अपडेट्स के साथ ग्राहकों को काफी अट्रैक्ट करेगी। इन सब अपडेट्स में सबसे पहले WP Apex USD Front Forks और फिर दोनों के लिए TFT स्क्रीन शामिल हैं।
Bajaj Pulsar NS200 के डिजाइन
हाल ही में सामने आई स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि Bajaj ने इन दोनों मोटरसाइकिलों की पहचान या डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है और ये पुराने लुक और डिजाइन को ही बनाए रखे हैं। यह अपडेट बेहतर फीचर्स के साथ आ रहा है जिससे पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक तकनीक से लैस हो जाएंगी।
शुरआत के लिए, दोनों मोटरसाइकिलों को बेहतर स्विचगियर देखे गए हैं जो हाल ही में आई Pulsar बाइक्स में भी देखने को मिले थे और इन स्विचगियर का मुख्य काम नए TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को चलाना है।
TFT क्लस्टर और फीचर्स
Pulsar NS200 और Pulsar N250 दोनों में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। यह वही 5 इंच की यूनिट है जिसे हमने Pulsar N160 4V और अगली जनरेशन की Classic Pulsar में देखा है। यह स्क्रीन डाक्यूमेंट स्टोरेज (RC,DL, इंश्योरेंस), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, थर्ड-पार्टी नोटिफिकेशन और Google Maps मिररिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है।
राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन बदलाव
Pulsar NS200 में भी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ-साथ राइडिंग मोड्स मिलने की संभावना है। मॉडल के आधार पर, Bajaj इसमें लैप टाइमर भी दे सकता है इसी कल्स्टर के जरिए अलग-अलग राइडिंग मोड्स के बीच स्विच किया जा सकता है। राइड साइड के स्विचगियर पर हैजर्ड लाइट और इंजन किल स्विच देखे जा सकते हैं और Pulsar NS200 में एक नया बदलाव एडजस्टेबल लीवर्स का है।
सस्पेंशन और WP फोर्क्स
हम यह तो पक्का नहीं कह सकते हैं कि इन मोटरसाइकिलों में साइलेंट स्टार्ट और ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स हैं या नहीं। Pulsar NS200 में के फ्रंट फोर्क्स पर इसकी ब्रैंडिंग साफ देखी जा सकती है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि अपडेटेड 2026 Pulsar N250 में भी WP Apex फोर्क्स मिलेंगे या नहीं।
पहली बार मिलने वाला अपडेट
WP Apex Forks, WP परफॉर्मेंस सिस्टम्स के हैं जो KTM AG के अंडर आते हैं। भारत में ये हाई-एंड रेस-ब्रेड WP Apex सस्पेंशन आमतौर पर KTM और Husqvarna बाइक्स के लिए ही आरक्षित थे और अपडेटेड 2026 Pulsar NS200 द्वारा बनाए गए पुराने फोर्क्स की जगह इन्हें पाने वाली Bajaj और पहली Pulsar बनेगी।
दोनों बाइक्स के मैकेनिकल पार्ट्स वैसे ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, 2026 Bajaj Pulsar NS200 और Pulsar N250 में इंजन अपग्रेड की थोड़ी संभावना है।
यह भी पढ़ें- 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में किसकी है सबसे ज्यादा मांग, Top 5 में कौन हुआ शामिल?