July 29, 2026

पत्नी के बाद Badshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."

पंजाबी

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Jul 29, 2026, 10:00 AM IST

पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की सेकेंड मैरिज इन दिनों खबरें में बनी हुई है। खबरें हैं कि उनकी दूसरी शादी में सबकुछ ठीक नहीं है, जिसका इशारा उनकी सास ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दे दिया है।

Image

पत्नी के बाद Badhshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..." (Image Source: Social Media/AI)

KEY HIGHLIGHTS

  • बादशाह की सास ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
  • सिंगर की सेकेंड मैरिज भी टूटने की कगार पर
  • बादशाह की पत्नी ने कुछ दिनों पहले दिया था इशारा

पंजाबी रैपर बादशाह की शादी में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। कुछ दिनों पहले ही उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ये इशारा दिया था कि दोनों की शादी में सबकुछ ठीक नहीं है। ईशा रिखी के बाद अब उनकी मां ने भी ये इशारा दिया है कि बादशाह के सात उनकी बेटी का रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। ईशा की मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कहा है कि कर्म लौटकर जरूर आते हैं और इंसान को ये कभी भी भूलना नहीं चाहिए। ईशा रिखी की मां का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Badshah की सास ने सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इंसानी कर्मों की बात की है। ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "कर्म लौटते हैं... तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे...। कर्म कभी माफ नहीं करता, रुलाया है तो रोना भी निश्चिक है। कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं... कर्म का लेखा कभी झूठा नहीं होता... कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है। बिना पक्षपात के... ईश्वर शायद तुम्हें माफकर भी दे लेकिन तुम्हारे कर्म तुम्हें कभी भी माफ नहीं करेंगे।"

पत्नी के बाद Badhshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."i

पत्नी के बाद Badhshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."

Isha Rikhi ने भी कुछ समय पहले किया था क्रिप्टिक पोस्ट

पूनम रिखी से पहले उनकी बेटी ईशा रिखी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो बादशाह की पावर की वजह से चुप थीं। ईशा ने लिखा था, "कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके जख्म दिखाई नहीं देते हैं। लम्बे समय के लिए मैं शांत रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मैं अपने पति की पावर और जान पहचान के आगे कुछ भी कहने से डरती थी और मैंने खुद को ये मानने पर मजबूर कर दिया था कि चुप रहकर ही सेफ रहा जा सकता है। चुप रहना एक्सेप्ट नहीं था... ये सरवाइवल के लिए था। आज मैं हिम्मत दिखा रही हूं। मैं पूरी कहानी भले ही ना पता पाऊं लेकिन मैं ये दिखावा बंद कर रही हूं कि सबकुछ ठीक है।"

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Punjabi

End of Article