Azamgarh Triple Murder: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़से पत्नी और दो पंडितों की हत्या (Azamgarh Triple Murder) का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पूजा के दौरान वारदात को अंजाम दिया। बताते हैं पति ने पत्नी से विवाद के बाद दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद उसका दोनों पंडितों से झगड़ा शुरू हो गया। (Azamgarh News)
पत्नी और 2 पंडितों की मौत (Azamgarh Triple Murder)
इसके बाद पति गुस्से में कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया और दोनों पंडित व पत्नी पर फायर कर दिए। तीनों की मौके पर ही मौत (Azamgarh Murder Case) हो गई। वारदात के बाद पति ने खुद को तीन बच्चों के साथ घर में बंद कर लिया। सूचना पर 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची हुई है। घटना अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव की है।
जानें, पूरी घटना (Azamgarh Triple Murder)
आजमगढ़ स्थित शंभूपुर गहजी के रहने वाले अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे। उस समय पत्नी बबीता सिंह (40), मां समला देवी (70) और बेटी परी (5), बेटा लक्खा (6) और सात माह की बेटी घर पर मौजूद थे। इसके अलावा पटखौली गांव के पंडित महेंद्र पाठक (60), छितौना भटौली गांव के अखिलेश मिश्रा (55), उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित पूजा करा रहे थे।
अरविंद की पत्नी बबिता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करा रही थीं। बाजार से घर पहुंचे अरविंद ने यह सब देखकर पंडितों से पूछा। तो पंडितों ने पूजा कराए जाने की जानकारी दी। अरविंद ने उनसे कहा-आधार कार्ड दिखाओ। इसे लेकर अरविंद और पंडितों के विवाद हो गया।
अरविंद ने पहले पत्नी फिर पंडितों को गोली मारी (Azamgarh Triple Murder)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंडितों से बहस बढ़ने पर आरोपी अरविंद ने कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। सबसे पहले उसने पत्नी बबीता को गोली मारी। इसके बाद दोनों पंडितों पर भी फायरिंग कर दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए अरविंद के घर के बाहर पहुंचे। भीड़ को घर में आता देख आरोपी अरविंद ने खुद को तीन बच्चों के साथ कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरा (Azamgarh Triple Murder)
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन 6 थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा है।
अफसर लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि किसी तरह आरोपी को अरेस्ट कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, तीन लोगों की हत्या के बाद से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।
पत्नी से बोला- तेरे चक्कर में भाई की हत्या हो गई (Azamgarh Triple Murder)
पूजा करा रहे एक पंडित ने पुलिस को बताया कि 4 दिन की पूजा थी। कल पूर्णाहुति थी। अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह की आत्मा उन्हें परेशान कर रही है। यह बताकर अरविंद की मां और बबिता ने पूजा पाठ के लिए बुलाया था। अरविंद ने हम लोगों को अगले दिन न आने की चेतावनी दी थी।
आज शाम को अरविंद ने घर आते ही पंडितों को अपशब्द कहे और उनका आधार कार्ड मांगा। पत्नी बबिता ने इसका विरोध किया। इस पर अरविंद ने कहा कि तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई और तू ड्रामा कर रही है। इसके बाद उसने पहले पत्नी और बाद में दो पंडितों को गोली मार दी।
पुलिस ने क्या कहा ?
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हत्यारोपी अरविंद सिंह को पंडितों से पूजा-पाठ कराने को लेकर दिक्कत थी। पत्नी से विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को अपने बच्चों के संग लेकर एक कमरे में बंद कर लिया। मौके पर SP, फार्मेसिक टीम, DIG और मैं खुद मौजूद हूं।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 10 सीटों सहित उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल, अक्टूबर में इस दिन होगी वोटिंग