July 24, 2026

Ayesha Khan: मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस ने हिरासत में लिया तो आयशा खान को किया गया ट्रोल, 'धुरंधर' एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Ayesha Khan: मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस ने हिरासत में लिया तो आयशा खान को किया गया ट्रोल, 'धुरंधर' एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान हुईं ट्रोल

Ayesha Khan Trolled Mumbai Protest Reaction: देशभर में धीरे-धीरे सीजेपी के प्रोटेस्ट को बल मिला और छात्रों के भविष्य के लेकर हर वर्ग और जनरेशन के लोगों ने फिक्र जतानी शुरू की. महानगरी मुंबई से भी तमाम सितारों ने प्रोटेस्ट में भाग लिया और मुंबई पुलिस ने धुरंधर फिल्म की एक्ट्रेस आयशा खान को 22 जुलाई 2026 को हिरासत में ले लिया था. तब वे अपने भाइयों और दोस्तों के साथ प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने जा रही थीं. हालांकि 2 घंटे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था. लेकिन एक्ट्रेस को इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के साथ एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जाएगा और उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलेगा. कई लोग अलग-अलग तरह से उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन धुरंधर एक्ट्रेस को इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है और वे ट्रोल्स को करारा जवाब देना भी जानती हैं.

एक शख्स ने उनके लिए कहा कि उन्हें अब बॉलीवुड में कोई भी काम नहीं मिलेगा. इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं अपना करियर खो सकती हूं लेकिन अपना जमीर नहीं खो सकती. किसी और को डराओ. धन्यवाद, बाय-बाय.’ वहीं एक शख्स ने उनसे पूछा- जब पहलगाम हमला हुआ उस वक्त वो कहां थीं. वहीं कई सारे लोग उनके समर्थन में भी आ रहे हैं. रुहानिका धवन ने लिखा- मुझे आप पर गर्व है, आपको और बल मिले. माही विज ने लिखा- प्राउड ऑफ यू गर्ल.

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan: आपकी कमी खलेगी थलपति विजय की जन नेता देख भावुक हुआ ये क्रिकेटर, लिखा इमोशनल पोस्ट

आयशा के साथ क्या हुआ था?

आयशा NEET पेपर लीक मामले में मुंबई में प्रोटेस्ट करने की तैयारी में थीं. इस दौरान ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. एक्ट्रेस ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बात करते हुए बताया- मुझे 4-5 महिलाओं ने धक्का मारा. हमने पूरा जोर लगा लिया कि हम वैन के अंदर ना घुस सकें लेकिन वे हमें वैन के अंदर धक्का देने में सफल रहीं. पूरी वैन में बस हम यही पूछते रहे कि आपने हमें क्यों डिटेन किया है. हमने गलती क्या की है. लेकिन उनकी तरह से कोई भी जवाबदेही नहीं थी. कुछ नहीं. किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और हम लोगों को दादर से दूर वर्ली लेकर आ गए.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button