August 17, 2026

Awarapan 2 Advance Booking Day 4: पहले सोमवार कितना कमाएगी 'आवारापन 2', टूटेगा 'धमाल 4' का रिकॉर्ड?

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ पहले सोमवार की कमाई के मामले में अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ और अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ पर भारी पड़ती दिख रही है। जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन के बाद अब यह फिल्म मंडे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा फिल्म को साफतौर पर मिल रहा है। रिलीज के बाद पहले सोमवार की एडवांस बुकिंग ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा सोमवार को भी डबल डिजिट में कमाई करने की स्थिति में नजर आ रही है। मौजूदा ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 में पहले सोमवार तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

'आवारापन 2' की पहले सोमवार की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

आवारापन 2 ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को एडवांस बुकिंग से लगभग 3.54 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की कमाई शामिल नहीं है। इसकी तुलना पहले दिन की एडवांस बुकिंग से करें तो फिल्म ने ओपनिंग से पहले 8.57 करोड़ रुपए के टिकट बेच लिए थे। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद सोमवार के लिए यह प्री-सेल मजबूत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें :'आवारापन 2' Vs 'बंटवारा 1947' के शोर के बीच चुपचाप चली रवीना टंडन की फिल्म, 3 दिन में कूटे 100 CR+

सोमवार को कितने शोज में चल रही 'आवारापन 2'?

फिल्म सोमवार को देशभर में 11,511 शोज में दिखाई जा रही है। रविवार को इसे 11,602 शोज मिले थे, यानी चौथे दिन शो काउंट में मामूली कमी आई है। इसके बावजूद बॉलीवुड फिल्मों के बीच आवारापन 2 की स्क्रीन पकड़ मजबूत बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इसके सामने रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' को पहले सोमवार को 7,163 शोज मिले हैं। ऐसे में स्क्रीन और शो काउंट के मामले में आवारापन 2 फिलहाल आगे है।

पहले सोमवार 'आवारापन 2' करेगी डबल डिजिट में कमाई?

फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यू और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के चलते सोमवार की कमाई को लेकर उम्मीदें कायम हैं। एडवांस बुकिंग के अलावा शाम के शोज में स्पॉट बुकिंग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।मौजूदा ट्रेंड के आधार पर अनुमान है कि आवारापन 2 चौथे दिन करीब 11 करोड़ रुपए नेट कमा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 2026 में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट मंडे कमाई होगी।

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 3: पहले रविवार BO पर सुनामी बनी 'आवारापन 2', पहुंची 100 करोड़ के करीब

2026 की सबसे बड़ी फर्स्ट मंडे कमाई वाली टॉप 5 फ़िल्में

रैंकफिल्मपहले सोमवार की कमाई
1धुरंधर 266.1 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 223.31 करोड़ रुपए
3आवारापन 211 करोड़ रुपए (अनुमानित)
4धमाल 48.91 करोड़
5वेलकम टू द जंगल8.52 करोड़ रुपए