August 15, 2026

Awarapan 2 ने तोड़ा ‘सैयारा’ का घमंड! बना दिए 2 बड़े Box Office Record

Awarapan 2 Biggest Romantic Opening Bollywood: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनिंग बन चुकी है। इतना ही नहीं ये इमरान के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग बन गई है।

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया था और अब ओपनिंग डे के आंकड़ों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ ने पहले ही दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पहले दिन कितनी हुई कमाई?

सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ के साथ क्लैश के बावजूद ‘आवारापन 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म को क्लैश की वजह से तुलनात्मक रूप से कम स्क्रीन्स और शोज मिले, लेकिन मजबूत ऑक्यूपेंसी ने इसकी कमाई को प्रभावित नहीं होने दिया। शुरुआती अनुमान में फिल्म के पहले दिन 17-20 करोड़ रुपये नेट कमाने की उम्मीद जताई गई थी। लेकिन असली आंकड़े इससे काफी ज्यादा निकले।

और पढ़ें - Awarapan 3 भी आएगी! इमरान हाशमी अचानक पहुंचे थिएटर, दिशा पाटनी संग दिया बड़ा हिंट

‘आवारापन 2’ डे 1 कलेक्शन

  • इंडिया नेट कलेक्शन: 23.40 करोड़ रुपये
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 27.61 करोड़ रुपये
  • ओपनिंग डे: 14 अगस्त 2026
  • रिजल्ट: उम्मीद से कहीं बेहतर ओपनिंग

23.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ फिल्म ने ट्रेड में सभी को चौंका दिया है।

‘सैयारा’ को पछाड़कर बनाया इतिहास

‘आवारापन 2’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि फिल्म ने ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है। 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘सैयारा’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर बनी थी।लेकिन अब इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने 23.40 करोड़ रुपये के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बॉलीवुड की टॉप रोमांटिक ओपनिंग

  • आवारापन 2 – 23.40 करोड़
  • सैयारा – 22 करोड़
  • कलंक – 21.60 करोड़
  • कबीर सिंह – 20.21 करोड़
  • ये जवानी है दीवानी – 19.45 करोड़

यानी इमरान हाशमी की फिल्म ने सिर्फ एक दिन में रोमांटिक फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

और पढ़ें - 18 साल बड़े शम्मी कपूर से था अफेयर, मुमताज बोलीं- ‘कपूर परिवार बहुओं को कंट्रोल करता था...’

कम प्रमोशनल बज के बावजूद चला नॉस्टेल्जिया फैक्टर

खास बात यह है कि फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट को रिलीज से पहले उम्मीद के मुताबिक शानदार रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ऐसे में 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी कुछ लोगों को मुश्किल लग रही थी। लेकिन यहां ‘आवारापन’ का नॉस्टेल्जिया फैक्टर काम कर गया। 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ को भले ही उस समय बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बाद के वर्षों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग बना ली। इमरान हाशमी का शिवम पंडित वाला किरदार और फिल्म के गाने आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। इसी पुराने कनेक्शन का फायदा ‘आवारापन 2’ को ओपनिंग डे पर मिलता नजर आया।

2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग

23.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘आवारापन 2’ ने सिर्फ रोमांटिक फिल्मों का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि 2026 की टॉप बॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर जगह बना ली है। फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की 19.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।

2026 की टॉप बॉलीवुड ओपनिंग फिल्में

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 – 32.10 करोड़ रुपये
  • आवारापन 2 – 23.40 करोड़ रुपये
  • वेलकम टू द जंगल – 19.40 करोड़ रुपये
  • भूत बंगला – 18.31 करोड़ रुपये
  • धमाल 4 – 15.50 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 – 14.10 करोड़ रुपये
  • अल्फा – 9.25 करोड़ रुपये
  • ओ'रोमियो – 9.01 करोड़ रुपये
  • है जवानी तो इश्क होना है – 8.65 करोड़ रुपये

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग

‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के लिए भी बेहद खास साबित हुई है। 23.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ यह उनकी सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग बन गई है। इससे पहले इमरान की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग ‘राज 3’ के नाम थी, जिसने पहले दिन 10.47 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी ‘आवारापन 2’ ने इमरान की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

क्लैश के बावजूद शानदार प्रदर्शन

‘आवारापन 2’ की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अकेले रिलीज होने का फायदा नहीं मिला। फिल्म का क्लैश सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ से हुआ। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। फिल्म के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई कितनी बढ़ती है। अगर वीकेंड में भी ऑक्यूपेंसी मजबूत रहती है, तो ‘आवारापन 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता की राह खुल सकती है। फिलहाल पहले दिन के आंकड़ों ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि इमरान हाशमी का स्टारडम और ‘आवारापन’ का नॉस्टेल्जिया आज भी दर्शकों पर जबरदस्त असर डालता है।