August 3, 2026

Australia U19 Tour India: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का ऐलान, भारतवंशी नील पटेल को मिली जगह

क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Aug 3, 2026, 09:17 AM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने भारत के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए 16 खिलाड़ियों वाली ऑस्ट्रेलिया U19 मेंस टीम की घोषणा की है। इस टीम को यूथ नेशनल सिलेक्शन पैनल ने चुना है और इसमें पूरे ऑस्ट्रेलिया से कुछ सबसे होनहार युवा टैलेंट शामिल हैं। इसी में भारतवंशी नील पटेल का भी नाम है। नील का संबंध गुजरात से है।

Image

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का ऐलान। फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने भारत के ऑस्ट्रेलिया U19 मेंस टीम के दौरे के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने होनहार युवा क्रिकेटरों में भारतीय मूल के नील पटेल को भी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम राजकोट और अमहदाबाद में भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट के पांच मैच खेलेगी।

इस टीम को यूथ नेशनल सिलेक्शन पैनल ने चुना है और इसमें पूरे ऑस्ट्रेलिया से कुछ सबसे होनहार युवा टैलेंट शामिल हैं। चार हफ्ते का यह दौरा सब-कॉन्टिनेंटल हालात में ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव देगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत U19 के खिलाफ तीन 50-ओवर के मैच और दो चार-दिन के मैच खेलेगा। ये मैच 13 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

इंडिया अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 9 सीरीज का शेड्यूल-

वनडे

पहला वनडे: 18 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)

दूसरा वनडे: 21 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)

तीसरा वनडे: 23 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)

टेस्ट

पहला टेस्ट: 27 सितंबर 2026 से, सुबह 9.30 (IST)

दूसरा टेस्ट: 5 अक्टूबर 2026 से, सुबह 9.30 (IST)

गुजराती मूल के नील का हुआ चयन

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में गुजराती मूल के नील पटेल का चयन टीम में हुआ है। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और स्पिनर नील ने घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट cricket.com.au के मुताबिक नील पटेल ने सभी स्तर मिलाकर, घरेलू, क्लब, अंडर 19, व अन्य एज ग्रुप में अब तक कुल 278 पारियों में 8176 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 11 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह 202 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया U19 मेंस टीम:-

केसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पिट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस और थॉमस वासिओ।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article