August 7, 2026

Atiq Ahmed के बेटे अबान की लाश बुआ के घर डीप फ्रीजर में क्यों? क्या है प्लान? BJP MLA बोले- कर्मों की सजा

Time Published: Friday, August 7, 2026, 20:15 [IST]

Atiq Ahmed Son Aban Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रयागराज में उसके सुपुर्द-ए-खाक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परिवार ने अबान के शव को उसकी बुआ के घर फिलहाल डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा है।

पुलिस की निगरानी में पूरा इलाका लैस है। बताया जा रहा है कि अबान को चकिया के कसारी-मसारी में स्थित कब्रिस्तान में अतीक अहमद की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। करीब 300 महिलाओं और 2000 से ज्यादा लोगों के इस जनाजे में शामिल होने की आशंका है। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद अबान के शव को डीप फ्रीजर में बुआ के घर क्यों रखा गया?

atiq-ahmed-son-aban-body-deep-freezer

Aban Ahmed Body Deep Freezer: डीप फ्रीजर में क्यों रखा गया अबान का शव?

दरअसल, अबान के बड़े भाई अली अहमद झांसी जेल में और उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट से 7 अगस्त दोपहर करीब 3:30 बजे पैरोल पर अबान को अंतिम विदाई देने के लिए मंजूरी मिली। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अली और उमर को प्रयागराज लाने में लगभग 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में लगता है कि देर रात या 8 अगस्त को सुबह अबान को दफनाया जाएगा।

परिवार चाहता है कि दोनों भाई अपने छोटे भाई के अंतिम दर्शन कर सकें और जनाजे में शामिल हों। इसी वजह से अबान के शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है, ताकि शव को दफनाने तक सुरक्षित रखा जा सके। परिवार ने अतिरिक्त व्यवस्था के तौर पर दो और डीप फ्रीजर भी मंगवाए हैं। फिलहाल, शव प्रयागराज के हटवा इलाके में स्थित बुआ के घर पर रखा गया है।

Allahabad High Court से मिली पैरोल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली और उमर अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल देने की अनुमति दी है। अदालत के आदेश के बाद दोनों भाइयों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दोनों के पहुंचने के बाद ही अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार, दादा-दादी भी दफन

परिवार ने फैसला किया है कि 21 वर्षीय अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ अहमद, दादा फिरोज अहमद और बड़े भाई असद अहमद की कब्रें भी मौजूद हैं। अबान के लिए भी कब्र तैयार कर दी गई है।

क्या जनाजे में पहुंचेगी मां Shaista Parveen?

अब सबकी निगाहें अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर टिकी हैं। शाइस्ता साल 2023 से फरार चल रही हैं और उन पर कई मामलों में कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि वह अपने पति अतीक अहमद और बेटे असद अहमद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थीं। ऐसे में यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह अबान को आखिरी बार चेहरा देखना एक मां को नसीब होगा या नहीं। लेकिन, अगर शाइस्ता बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंची तो, पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सकेगी।

'अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली'

झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद अबान के बड़े भाई अहजम अहमद शव लेने पहुंचा। शव देखते ही वह भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। बाद में रिश्तेदारों के साथ शव को एंबुलेंस से प्रयागराज रवाना हुआ। अहजम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली। यही बात 2023 में असद अहमद के एनकाउंटर के बाद अतीक के भाई अशरफ अहमद ने भी कही थी।

Aban Ahmed Postmortem Report: लीवर-फेफड़े फंटे, पसलियां टूटी...पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खौफनाक

झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने अबान और उसके साथी सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार, अबान के शरीर पर कुल 23 चोटों के निशान मिले। तेज रफ्तार टक्कर के कारण उसका लीवर, फेफड़े और तिल्ली (स्प्लीन) गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई पसलियां भी टूट गई थीं। अत्यधिक अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। वहीं, उसके साथी सोनू की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। पोस्टमॉर्टम में उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर की भी पुष्टि हुई।

अबान की मौत पर BJP विधायक का बयान

  • अबान की मौत पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विधायक ने यह भी कहा कि अपराध की राह पर चलने वालों के लिए यह एक संदेश है।
  • आगे कहा कि अतीक के कर्मों की सजा उसका परिवार भुगत रहा है। दो बेटे मर चुके हैं, दो जेल में हैं और पत्नी फरार है। यह अपराध के रास्ते का परिणाम है।