July 17, 2026

Ather ने अपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बदली बैटरी, अब मिलेगी पहले से ज्यादा रेंज और फास्ट चार्जिंग - ather electric scooters get new battery pack and range update faster charge

Ather Updates Battery: एथर में अपने रिज्या, 450S और 450X स्कूटरों के बैटरी पैक बदल दिए हैं। आइए जानते हैं कि इस नए अपडेट से क्या असर पड़ेगा। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ather अपने स्कूटरों के समय-समय पर नए मॉडल और अपडेट्स के साथ पेश करता रहा है जिससे ग्राहकों को नए फीचर्स और तकनीक मिलती रहे। हाल के महीनों में 450X Overtones सीरीज लॉन्च की है। इसके अलावा, 450X, 450 Apex और Rizta Z के लिए वॉइस कमांड्स का फीचर भी शुरू किया गया है। नए अपडेट में Ather ने Rizta और 450 सीरीज के स्कूटरों के बैटरी पैक के विकल्पों को बदल दिया है।

पुराना बैटरी पैक

इस अपडेट से पहले Ather Rizta में केवल NMC बैटरी पैक इस्तेमाल होता था। इसमें दो विकल्प मिलते थे- एक 2.9kWh NMC और दूसरा 3.7kWh NMC बैटरी पैक। IDC के मुताबिक, इन बैटरी पैक की रेंज 123 और 159 किमी है। अब बदलाव हुआ है कि छोटे बैटपी पैक वाले Rizta वेरिएंट्स में LFP 2.7kWh का बैटरी पैक भी लगाया जा सकता है।

रेंज और बैटरी क्षमता

LFP यूनिट की कार्यक्षमता कम होने के बाद भी इसकी रेंज 2.9kWh NMC बैटरी पैक जितनी ही 123 किमी है। LFP बैटरी पैक कम एनर्जी डेंसिटि के लिए जाने जाते हैं इसलिए यह थोड़ा हैरान करने वाला है। बता दें कि, 2.9kWh NMC बैटरी Rizta में आगे भी मिलती रहेगी। इसका मतलब है कि छोटे बैटरी पैक वाले Rizta वेरिएंट में LFP या NMC सेल्स में से किसी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

चार्जिंग और परफॉर्मेंस

Ather Rizta में LFP बैटरी का इस्तेमाल हो या NMC का, इससे स्कूटर की परफॉर्मेंस या चार्जिंग पर कोई बदलाव नहीं होगा। Rizta के लिए एक और अपडेट यह है कि इसके 3.7kWh वाले बैटरी पैक को बदलकर 3.5kWh का कर दिया गया है। ये दोनों ही NMC यूनिट है इसलिए बैटरी की बनावट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि, इससे ग्राहकों को नए छोटे बैटरी पैक से अब 161 किमी की ज्यादा रेंज मिलेगी। पुराने 3.7kWh वाले पैक से 159kWh किमी की रेंज मिलती थी।

450 S और X में नया बैटरी पैक

Rizta की तरह है 450S और 450X को भी नय 3.5kWh NMC बैटरी पैक मिला है। इसने पुराने 3.7kWh NMC यूनिट की जगह ली है। इनकी परफॉर्मेंस, चार्जिंग टाइम और रेंज पहले जैसी ही है। इसके अलावा, छोटे 2.9kWh NMC बैटरी पैक वाले 450S और 450X वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब होगी फास्ट चार्जिंग

बड़े बैटरी पैक वाले Ather 450S और 450X वेरिएंट्स के लिए एक और अपडेट 900W का पोर्टेबल चार्जर है। यह पुराने 700W के चार्जर के मुकाबले ज्यादा तेजी से चार्ज करेगा। इस नए 900W के चार्जर से स्कूटर को 0 से 80% तक सिर्फ 3 घंटे 12 मिनट का समय लगेगा। बता दें कि, पुराना चार्जर इसमें लगभग 4 घंटे 30 मिनट का समय लेता था।