August 4, 2026

Assam में बाढ़ पीड़ितों के लिए दानवीर कर्ण बनकर सामने आए Randeep Hooda

बॉलीवुड

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Aug 4, 2026, 05:05 PM IST

Randeep Hooda Video: असम बाढ़ के बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने नाव से बाढ़ पीड़ितों तक जरूरी सामान पहुंचाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दानवीर कर्ण बने रणदीप हुड्डा (pic credit-instagram)

Randeep Hooda Video: असम (Assam) में 19 जुलाई से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हजारों परिवार अब भी पानी से घिरे हुए हैं और सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित है। इसी बीच एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) असम के शिवसागर जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे हैं। वह एक एनजीओ के साथ मिलकर राहत सामग्री बांट रहे हैं। रणदीप ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नाव के जरिए लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाते और घुटनों से ऊपर भरे पानी में चलते नजर आए। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीट चर्चा का विषय बन गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"जो मूवी साइन नहीं की...", Lalkaara छोड़ने पर Farhan Akhtar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी)

दानवीर कर्ण बने रणदीप हुड्डा

वीडियो में रणदीप कहते हैं कि बाढ़ आए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में अब भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि कई परिवार अब भी घरों में फंसे हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नाव में लाया गया सामान खत्म हो गया है, लेकिन जल्द ही दूसरी खेप लेकर फिर पहुंचेंगे। रणदीप ने बताया कि राहत सामग्री में राशन के अलावा रसोई का सामान, बर्तन, चप्पल और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग राहत केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, इसलिए उनकी टीम खुद नाव से गांवों के अंदर जाकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही है। अपने पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हर छोटी-बड़ी मदद प्रभावित परिवारों तक भोजन, आश्रय और जरूरी सामान पहुंचाने में काम आ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 55 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद चराइदेव में करीब 40 हजार और जोरहाट में 22 हजार लोग प्रभावित हैं। प्रशासन पांच जिलों में 54 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जहां फिलहाल 13,771 लोग रह रहे हैं।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article