August 26, 2026

इंटरनेट पर छाईं Asin की बेटी, खूबसूरती में मां से भी चार कदम आगे; Gajini एक्ट्रेस की लाडली की फोटोज वायरल - ghajini actress asin daughter arin win fans heart on internet with her unseen photos of making rangoli on onam celebration

'गजिनी' एक्ट्रेस असिन तो बेहद खूबसूरत हैं ही, लेकिन उन्हें अब उनकी बेटी भी इंटरनेट की फेवरेट बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की बेटी की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

असिन की बेटी  ने खूबसूरती से जीत लिया दिल/ फोटो- इंस्टाग्राम

असिन की बेटी ने खूबसूरती से जीत लिया दिल/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. असिन की बेटी अरिन की ओणम सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हुईं

  2. अरिन ने साउथ इंडियन पोशाक में फैंस का दिल जीत

  3. छोटी सी उम्र में बेहद टैलेंटेड हैं असिन की बेटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ असिन ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने सलमान खान के साथ जहां 'रेडी' में काम किया, तो वहीं साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान के अपोजिट अपनी पहली ही फिल्म से वह दर्शकों के दिलों की क्वीन बन गई।

एक लंबे समय से असिन फिल्मी परदे से दूर हैं। शादी के बाद उन्होंने पूरी तरह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन अब कई सालों के बाद वह अपनी बेटी की वजह से एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

असिन की बेटी की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता दिल

ओणम सेलिब्रेट करते हुए गजिनी एक्ट्रेस की बेटी अरिन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह बहुत ही प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, इन तस्वीरों को असिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। पहली तस्वीर में जहां एक्ट्रेस की बेटी फूलों से खेल रही हैं, तो वहीं अन्य फोटो में वह रंगोली बनाने के लिए डिजाइन देख रही हैं। छोटी सी उम्र में अरिन के रंगोली बनाने के टैलेंट ने एक्ट्रेस के फैंस का दिल जीत लिया। 

Untitled design (54)

वह एक फोटो में घर के बाहर बैठकर फूलों की रंगोली बना रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए असिन ने कैप्शन में लिखा,"हैप्पी ओणम।' इन फोटोज में साउथ इंडियन स्टाइल अपनाया हुआ है और ऑरेज रंग का लहंगा और चोली पहना है। इसके साथ ही हाथों में कड़े, माथे पर बिंदी और चेहरे की मंद मासूमियत वाली मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। छोटी सी उम्र में असिन की लाड़ली इतनी प्यारी और खूबसूरत हैं कि उनकी तस्वीरों से निगाहें हटाना बेहद मुश्किल है।

Screenshot 2026-08-26 200039

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधी थीं असिन

आपको बता दें कि असिन नेएक फोन कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से जनवरी 2016 में शादी की थी और साल 2017 में इस कपल ने अपनी बेटी अरिन का स्वागत किया। बेटी के जन्म के समय पर असिन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया था।

Screenshot 2026-08-26 200115

एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपना करियर साल 2001 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'नरेन्द्रन मकान जयकंठन वाका' से शुरू किया था। उन्होंने मलयालम के साथ-साथ तेलुगु और तमिल सिनेमा की भी कई फिल्में की। गजिनी से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं असिन ने हिंदी में लंदन ड्रीम्स, रेडी, हाउसफुल 2, बोल बच्चन, खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2015 में ऑल इज वेल आई थी।