October 4, 2026

Asian Games 2026 का हुआ समापन, अब 2030 में कतर करेगा मेजबानी

एशियन गेम्स 2026 का आईची-नागोया में समापन हो गया. नीरू ढांडा ने तिरंगा लहराया. भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया.

एशियन गेम्स 2026 का आईची-नागोया में समापन हो गया. नीरू ढांडा ने तिरंगा लहराया. भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया.

author-image

New Update

Asian Games 2026

Asian Games 2026 Photograph: (X)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का शानदार सफर अब खत्म हो गया है. जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के 20वें संस्करण का 4 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से समापन हो गया. नागोया सिटी के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटर नीरू ढांडा ने ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली और शान से तिरंगा लहराया.

नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा

क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद अलग-अलग देशों के एथलीटों ने परेड में हिस्सा लिया. हर देश का प्रतिनिधित्व उसके ध्वजवाहक ने किया. भारत की ध्वजवाहक नीरू ढांडा रहीं. उन्होंने पूरे गर्व के साथ भारतीय तिरंगा थामा. नीरू के लिए यह एशियन गेम्स बेहद खास रहा. उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत कुल 3 मेडल अपने नाम किए. समापन समारोह के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया यानी OCA का झंडा भी अगली मेजबानी करने वाले देश को सौंपा गया. आईची-नागोया से यह झंडा कतर के दोहा 2030 के प्रतिनिधियों को सौंपा गया.

|| 𝐀𝐬𝐢𝐚𝐧 𝐆𝐚𝐦𝐞𝐬 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐂𝐨𝐧𝐜𝐥𝐮𝐝𝐞𝐬 ||

The Asian Games 2026 have officially concluded at the Nagoya City Mizuho Park Athletic Stadium in Nagoya, bringing more than two weeks of action-packed competition across 43 disciplines to an end.

The President of the… pic.twitter.com/V3nYShYQOX

— All India Radio News (@airnewsalerts) October 4, 2026

2030 में कतर करेगा मेजबानी

एशियन गेम्स का अगला यानी 21वां संस्करण साल 2030 में कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होगा. दोहा दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा. इससे पहले कतर ने 2006 में एशियन गेम्स का आयोजन किया था. अब 24 साल बाद एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी दोहा करेगा.

भारत ने जीते 85 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. 21 गोल्ड के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान ने भी 21 गोल्ड जीते, लेकिन कुल मेडल की संख्या में भारत आगे रहा. इसी वजह से भारत को चौथा स्थान मिला.

🚨IT’S OFFICIAL NOW, FOLKS!

INDIAN TEAM HAS FINISHED 4TH IN THE MEDAL TALLY AT THE ASIAN GAMES 2026!

21 GOLD 🥇 27 SILVER 🥈 37 BRONZE

Total - 85 Medals 🎖️

Uzbekistan finished 9th today in their last event - Equestrian (Individual Jumping). pic.twitter.com/sqlQsShgcS

— The Khel India (@TheKhelIndia) October 4, 2026

भारत से ऊपर दक्षिण कोरिया, जापान और चीन रहे. चीन ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 341 मेडल जीते. उसके खाते में 169 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल रहे. वहीं जापान 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज के साथ कुल 269 मेडल लेकर दूसरे स्थान पर रहा. जबकि दक्षिण कोरिया ने 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज समेत कुल 150 मेडल जीते. इस तरह आईची-नागोया एशियन गेम्स का समापन भारत के लिए भी यादगार रहा. 85 मेडल के साथ भारतीय दल ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और अगले एशियन गेम्स के लिए उम्मीदें और मजबूत कर दीं.

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत का जलवा, 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर खत्म हुआ अभियान; जानिए किन-किन खेलों में मिला पदक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें