5 साल पहले अरिजीत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरने वाली फिल्म में एक ऐसा गाना गाया ...और पढ़ें

फ्लॉप फिल्म में अरिजीत सिंह का हिट गाना/ Photo- Youtube
HighLights
5 साल पहले इस फिल्म का हुआ था बेड़ा गर्क
फ्लॉप फिल्म में अरिजीत सिंह ने दिया था हिट गाना
Youtube पर बार-बार लगातार सुनते हैं लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अरिजीत सिंह जिस गाने पर हाथ रखते हैं उसका सुपरहिट होना पक्का है। 13 साल के करियर में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने 1000 से 1500 के बीच में गाने गाए हैं, जिनमें से अधिकतर हिट हुए हैं। फिल्में भले ही फ्लॉप हो जाए, लेकिन मूवी में गाए उनके गाने हमेशा टॉप चार्ट्स में रहे हैं।
5 साल पहले अरिजीत सिंह ने एक ऐसी ही फिल्म के लिए गाना गाया था, जो उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार थी। हालांकि, उस फिल्म में गाया अरिजीत सिंह का गाना सालों बाद भी लोग अपनी प्लेलिस्ट में सेव करके रखते हैं।
फ्लॉप फिल्म में अरिजीत का गाना हुआ था हिट
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2022 में रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा में फिल्माया गया था। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसका गाना 'तेरे हवाले कर दिया'(Tere Hawaale Song) एक बड़ा हिट साबित हुआ था। रूह तक सुकून पहुंचाने वाले इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाया था, जिसमें उनका साथ शिल्पा राव ने दिया था।
तेरे हवाले गाने का म्यूजिक प्रीतम दा ने कंपोज किया था और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। टी-सीरीज की प्रोडक्शन कंपनी में फिल्माए गए गाने को यूट्यूब पर कुल 56 करोड़ 15 लाख 86 हजार व्यूज मिले थे। करीना और आमिर पर फिल्माया यह रोमांटिक ट्रैक सुनकर आज भी लोग अपनी ही यादों में खो जाते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लाल सिंह चड्ढा
11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले ही आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठी थी। जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो ऑडियंस के लिए तरस गई। आमिर की इस फिल्म का बजट 180 से 200 करोड़ के बीच का था, लेकिन जब यह मूवी सिनेमाघरों में आई तो इसने दुनियाभर में सिर्फ 130 करोड़ की कमाई की।
सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा को नुकसान आमिर खान के एक पुराने बयान की वजह से भी हुआ था, क्योंकि जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई तो दर्शकों से मूवी को काफी अच्छा रिस्पांस मिला और यह कुछ समय तक ट्रेंड में भी बनी रही।