September 21, 2026

Apple Pay Launch Date: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple Pay भारत में कब आ रहा है, UPI चलेगा या नहीं? जानिए अंदर की बात

Apple Pay Launch Date: भारत में एप्पल अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay को अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है। करीब 12 साल बाद होने वाली इस इंट्री में शुरुआत में कार्ड से भुगतान की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लेकिन Apple Pay में UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

Apple Pay Launch Date: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple Pay भारत में कब आ रहा है, UPI चलेगा या नहीं? जानिए अंदर की बात

(Apple Pay Launch Date/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: September 21, 2026 / 05:35 pm IST

Published Date: September 21, 2026 5:31 pm IST

HIGHLIGHTS

  • अक्टूबर में आ सकता है Apple Pay
  • करीब 12 साल बाद भारत में एंट्री
  • शुरुआत में कार्ड पेमेंट का सपोर्ट

नई दिल्ली: Apple Pay Launch Date in India: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए Apple Pay से जुड़ी बड़ी खबर है। Apple अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में जल्द लॉन्च (Apple Pay Launch Date) करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक Apple Pay की भारत में एंट्री अक्टूबर में हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो अमेरिका में लॉन्च के करीब 12 साल बाद यह सर्विस भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। Apple ने पहली बार 2015 में अमेरिका में Apple Pay पेश किया था।

शुरुआत में कार्ड पेमेंट की सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Apple Pay की शुरुआत (Apple Pay Launch Date) कार्ड से भुगतान की सुविधा के साथ हो सकती है। यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को Apple डिवाइस में सुरक्षित तरीके से जोड़ सकेंगे। इसके बाद कॉन्टैक्टलेस पेमेंट टर्मिनल पर iPhone या दूसरे सपोर्टेड डिवाइस को टैप करके भुगतान किया जा सकेगा। पेमेंट को Face ID या Touch ID से आसानी से वेरिफाई किया जा सकेगा। इससे हर बार अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

UPI को लेकर अभी बना हुआ है सस्पेंस

भारत जैसे UPI केंद्रित बाजार में सबसे बड़ा सवाल यह है कि Apple Pay के साथ UPI सपोर्ट मिलेगा या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स में भविष्य में UPI को Apple Pay से जोड़ने की संभावना बताई गई है, लेकिन लॉन्च के समय (Apple Pay Launch Date) यह सुविधा उपलब्ध होगी या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती वर्जन में यूजर्स को मुख्य रूप से कार्ड आधारित भुगतान का विकल्प मिल सकता है।

Axis Bank से हो सकती है शुरुआत

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple भारत में शुरुआत में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के साथ Apple Pay पेश कर सकता है। वहीं, HDFC Bank और ICICI Bank के साथ भी कंपनी की बातचीत चलने की जानकारी सामने आई है। लेकिन Apple की ओर से भारत में लॉन्च की तारीख, शुरुआती बैंक पार्टनर और UPI सपोर्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर सभी जानकारियां सामने नहीं आई हैं।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • Textile Export Scheme: त्योहारी सीजन में सस्ते मिलेंगे कपड़े? सरकार करने जा रही ये बड़ा बदलाव, दीवाली-छठ से पहले मिल सकता है तोहफा 
  • DA Hike Latest News: अगले महीने से खाते में आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता! इतने किस्तों में 8 लाख कर्मचारियों को होगा भुगतान, महिला कर्मियों के लिए भी लिया गया ये बड़ा फैसला 
  • Sonia Gandhi Voter List Dispute: बढ़ सकती है पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें, अदालत ने इस मामले में रद्द किया मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Apple Pay भारत में कब लॉन्च हो सकता है?

उत्तर:  रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Pay को भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

प्रश्न 2:  क्या Apple Pay में UPI सपोर्ट मिलेगा?

उत्तर:  UPI सपोर्ट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। शुरुआत में यह सुविधा उपलब्ध न होने की संभावना है।

प्रश्न 3:  Apple Pay में शुरुआत में क्या सपोर्ट मिलेगा?

उत्तर:  शुरुआत में कार्ड आधारित पेमेंट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

प्रश्न 4:  कौन-से बैंक के कार्ड से Apple Pay शुरू हो सकता है?

उत्तर:  रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट मिल सकता है। HDFC Bank और ICICI Bank से भी बातचीत की खबर है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Apple Pay Launch Date: Big news for iPhone users! When is Apple Pay coming to India, and will it support UPI? Here’s the inside scoop.