17

Image Credit : Apple.com\chatgpt
Apple ने दिया यूजर्स को सरप्राइज
सितंबर 2026 के Apple इवेंट में सिर्फ iPhone नहीं, बल्कि कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च हुए। इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo रहा। इसके साथ iPhone 18 Pro सीरीज, Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी पेश किए गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
27
Image Credit : Apple.com
1. iPhone Duo, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone
Apple ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। iPhone Duo बुक की तरह खुलने वाला फोन है। इसमें अंदर की तरफ करीब 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन और बाहर 5.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें A20 Pro चिप, एडवांस्ड कूलिंग, मल्टीटास्किंग और 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। फोन में Apple Pencil सपोर्ट भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत $1,999 यानी 1 लाख 90 हजार रुपया है।
37
Image Credit : Apple.com
2. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max
इवेंट का दूसरा बड़ा अट्रैक्शन iPhone 18 Pro और 18 Pro Max रहे। दोनों फोन में नया A20 Pro चिप दिया गया है। कैमरे में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 48MP Fusion Main Camera के साथ 1st टाइम Variable Aperture टेक्निक दी गई है। इससे फोटो लेते समय प्रकाश पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
Pro मॉडल में छोटा Dynamic Island, नए Pro Camera Controls और बेहतर कूलिंग के लिए Vapor Chamber भी दिया गया है। iPhone 18 Pro Max में बैटरी लाइफ में अब तक का सबसे बड़ा डेवलपमेंट किया गया है।
47
Image Credit : Apple.com
3. AirPods 5
Apple ने AirPods 5 भी लॉन्च किए। इनमें सबसे खास बदलाव Active Noise Cancellation यानी ANC है। Apple के मुताबिक, नया ओपन-ईयर ANC सिस्टम AirPods 4 with ANC की तुलना में बाहरी शोर को 50% तक ज्यादा कम कर सकता है। इनमें बेहतर Adaptive EQ, Siri AI, Head Gestures और Live Translation जैसे फीचर्स भी हैं। Wireless Charging Case वाले मॉडल में स्टेम पर स्वाइप करके वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- ChatGPT के इन 20 Prompts से फोटो को दें Retro Look, 90s का दौर आएगा याद
57
Image Credit : Apple.com
4. Apple Watch Ultra 4
एडवेंचर और ज्यादा हार्ड यूज के लिए Apple Watch Ultra 4 पेश की गई है। इसमें भी नया S11 चिप और बेहतर हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इसका फोकस ज्यादा मजबूत डिजाइन, फिटनेस ट्रैकिंग और हेल्थ फीचर्स पर है। Ultra सीरीज को खास तौर पर स्पोर्ट्स और आउटडोर यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें- 1980s Retro Trend का जादू, गर्ल्स सेव करें 10 आसान ChatGPT Prompts
67
Image Credit : Apple.com
5. Apple Watch Series 12
Apple ने Watch Series 12 को नए Health Sensing System के साथ पेश किया है। इसमें ज्यादा तेजी से Heart Rate और HRV मापने की कैपेसिटी है। नई Readiness Score फीचर यूजर को यह समझने में हेल्प करेगी कि उसकी बॉडी दिन की एक्टिविटीज के लिए कितना तैयार है। इसमें नया S11 चिप और Apple Intelligence से जुड़े Health फीचर्स भी हैं।
77
Image Credit : Apple.com
Apple Event 2026 का सबसे बड़ा संदेश
इस बार Apple का फोकस सिर्फ नए हार्डवेयर पर नहीं रहा। कंपनी ने AI, हेल्थ, कैमरा, बैटरी और नए फोल्डेबल डिजाइन को एक साथ आगे बढ़ाया है। खासकर iPhone Duo की एंट्री Apple के लिए बड़ा चेंज है। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज, नई Apple Watch और AirPods 5 दिखाते हैं कि Apple अपने पूरे डिवाइस इकोसिस्टम में AI और स्मार्ट फीचर्स को ज्यादा तवज्जो दे रहा है।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।