July 27, 2026

Anurag Dobhal की पत्नी ने दिया धोखा, यूट्यूबर की पीठ पीछे चल रहा था ऋतिका का अफेयर, अब खुली पोलपट्टी

Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान की पोल सोशल मीडिया पर खोली डाली है. उन्होंने बताया कि ऋतिका ने उन्हें धोखा दिया है.

Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान की पोल सोशल मीडिया पर खोली डाली है. उन्होंने बताया कि ऋतिका ने उन्हें धोखा दिया है.

author-image

New Update

Anurag Dobhal (3)

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: 'बिग बॉस 17' से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. पिछले कुछ समय से अनुराग अपने परिवार और शादीशुदा जीवन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच अब उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पत्नी ऋतिका चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुराग ने अपने व्लॉग में कुछ ऑडियो क्लिप, कथित चैट्स और तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि शादी के बाद भी ऋतिका अपने एक करीबी दोस्त अभिषेक के संपर्क में थीं. साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है और बच्चे से मिलने के लिए उनसे बड़ी रकम की मांग की जा रही है. तो चलिए आपको पूरा मामला डिटेल में बताते हैं. 

व्लॉग में शेयर की ऑडियो रिकॉर्डिंग

अपने हालिया व्लॉग में अनुराग डोभाल ने एक कथित ऑडियो क्लिप सुनाई, जिसमें एक महिला की आवाज सुनाई देती है. अनुराग का दावा है कि ये आवाज उनकी पत्नी ऋतिका चौहान की है. ऑडियो में कथित तौर पर महिला कहती सुनाई देती है, "वो मर चुका है मेरे लिए. मेरे पास बच्चा है उसका और यही मेरे लिए सबसे गंदा पाप है." 

परिवार के सामने हुई बातचीत का वीडियो भी किया शेयर

व्लॉग में अनुराग ने एक और वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें वो ऋतिका और उनके परिवार के साथ बातचीत करते नजर आते हैं. वीडियो में अनुराग उनसे सवाल करते हैं कि आखिर शादी के बाद भी कुछ बातें उनसे क्यों छिपाई गईं. इस पर ऋतिका कहती हैं, "अगर शादी से पहले किसी से बात हुई भी है तो उस समय शादी तय नहीं थी. शादी और सगाई के बाद किसी लड़के से मेरी कोई बात नहीं हुई." इसके बाद अनुराग ने एक और ऑडियो क्लिप शेयर की, जिसमें महिला की आवाज सुनाई देती है, "मैं अनुराग को बता दूंगी कि मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं."

बेस्ट फ्रेंड अभिषेक को लेकर लगाए आरोप

अनुराग डोभाल ने अपने व्लॉग में ऋतिका चौहान और उनके कथित बेस्ट फ्रेंड अभिषेक की कुछ तस्वीरें भी दिखाई. इसके बाद उन्होंने अभिषेक के साथ बातचीत का वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में अनुराग अभिषेक से पूछते हैं कि शादी के बाद जब ऋतिका उनसे मिलने आई थीं, तब उन्होंने उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी. इस पर ऋतिका जवाब देती हैं, "वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है अनुराग." वहीं अनुराग ने कुछ कथित चैट्स भी दिखाईं, जिनके बारे में उनका दावा है कि उनमें अभिषेक ने ऋतिका को मैसेज भेजते हुए लिखा था, "तू तो मेरी बंदी है."

anurag

प्रेग्नेंसी के दौरान मिलने का भी लगाया आरोप

व्लॉग में अनुराग ने दावा कियाकि ऋतिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी अभिषेक से मिलने गई थीं. वीडियो में अनुराग अभिषेक से पूछते हैं कि जब ऋतिका प्रेग्नेंट थीं, तब वो उनके फ्लैट पर किसके साथ आई थीं. इस पर अभिषेक कथित तौर पर जवाब देते हैं, "वो अपने दोनों भाइयों और आपके साथ रहने वाले बाउंसर के साथ आई थीं. मुझे बताया गया था कि आपको इस बारे में सब पता है. बाद में मुझे पता चला कि आपको इसकी जानकारी ही नहीं थी." अभिषेक आगे ये भी कहते हैं कि उन्हें बताया गया था कि अगर ये बात बाहर आई तो ऋतिका के भाई के भविष्य और शादी पर असर पड़ सकता है. 

अबॉर्शन को लेकर भी किया दावा

अनुराग डोभाल ने अपने व्लॉग में एक और ऑडियो क्लिप शेयर की, जिसमें कथित तौर पर कोई व्यक्ति उन्हें बता रहा है कि ऋतिका ने एक समय अबॉर्शन कराने का फैसला करने की बात कही थी. हालांकि, इस दावे की किसी स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में ऋतिका चौहान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

'बेटे से नहीं मिलने दे रहे'

व्लॉग के आखिर में अनुराग डोभाल ने भावुक होते हुए दावा किया कि उन्हें अपने बेटे अनुरित से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने लिखा, "ऋतिका और उनकी मां मुझे मेरे बेटे अनुरित से मिलने नहीं दे रहे हैं. मुझसे बड़ी एलिमनी की मांग की जा रही है. मैंने अब तक 37 लाख रुपये उनके परिवार को दिए हैं ताकि मैं अपने बच्चे से मिल सकूं. ये सब संभालना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं अपने बेटे के लिए हर संभव कोशिश करता रहूंगा." अनुराग ने ये भी कहा कि वो अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहते हैं और उसके भविष्य के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, दोनों के हाथ लगी इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी