Updated On: Aug 07, 2026 | 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस के शो अनुपमा में जल्द ही कुकिंग कॉम्पीटिशन का ड्रामा दिखायी देने वाला है। जहां एक ओर अनुपमा जीत के करीब पहुंचेगी, तो वहीं प्रेम को उसका घमंड ले डूबेगा।

अनुपमा स्पॉइलर (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
विस्तार
Anupamaa Spoiler Prem Ego Cooking Task Major Twist: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में जल्द ही बड़े धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। फिलहाल अनुपमा में कुकिंग कॉम्पीटिशन का ट्रेक जारी है।
अनुपमा की कहानी फिलहाल कुकिंग कॉम्पीटिशन के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आ रही है। अनुपमा में दोनों टीमों के बीच कॉम्पीटिशन का लेवल पहले से ज्यादा हाई हो जाएगा। टास्क के दौरान रूल्स बदलने से कॉम्पीटिशन में नया मोड़ आने वाला है।
कॉम्पीटिटर टीम देगी स्कोर
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा, जब सभी कंटेस्टेंट्स को पता चलेगा कि इस कुकिंग राउंड में डिश को लेकर जजमेंट जजेस नहीं बल्कि कॉम्पीटिटर टीम करेगी। जहां एक ओर अनुपमा अपनी कॉम्पीटिटर टीम के खाने की जमकर तारीफ करेगी, तो वही दूसरी ओर प्रेम भी अनुपमा के खाने की टेस्टिंग करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेम की तारीफ कर देगी हैरान
डिश का स्वाद लेने के बाद प्रेम पहले कुछ पल के लिए सभी को असमंजस में डाल देगा। वह सवालिया अंदाज में रिएक्शन देगा, जिससे सभी को लगेगा कि वह डिश में नुस्क निकालने वाला है। हालांकि अगले ही पल वह लीला बा की तारीफ करते हुए उनकी डिश को शानदार बताएगा। इससे शाह परिवार राहत की सांस लेगा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिकती नहीं दिखेगी।
टास्क के दौरान होगी नमक और चना दाल की चोरी
कॉम्पटिशन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मुकाबला और दिलचस्प होता जाएगा। स्टार प्लस पर आए नए प्रोमो के मुताबिक एक चैलेंज के दौरान प्रेरणा विरोधी टीम से नमक का पैकेट उठा लेगी। जवाब में प्रेम भी अनुपमा की टीम से चना दाल का पैकेट ले आएगा। यह देखकर अनुपमा तुरंत बीच में आएगी और साफ कहेगी कि वह न खुद गलत करेगी और न किसी को गलत करने देगी। इसके बाद वह चोरी किया गया सामान लौटाने की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें :- छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
प्रेम का घमंड बन सकता है हार की वजह
जब अनुपमा चोरी का सामान वापस करने की बात करेगी, तब प्रेम अपनी जिद पर अड़ा रहेगा। उसका कहना होगा कि उसकी टीम बिना नमक के भी बेहतरीन डिश तैयार कर सकती है। यही फैसला आगे चलकर उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही फैन थ्योरीज भी इशारा कर रही हैं कि प्रेम का यही आत्मविश्वास और घमंड उसके प्रदर्शन पर भारी पड़ सकता है। वहीं माना जा रहा है कि अनुपमा भी ईमानदारी का साथ देते हुए किसी गलत तरीके का फायदा नहीं उठाएगी। ऐसे में आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए रोमांच और ड्रामे से भरपूर रहने की उम्मीद है।
