Aneet-Ahaan Next: इस वक्त जिन बड़ी बॉलीवुड फिल्मों पर काम चल रहा है, साथ ही उनका इंतजार हो रहा है. उसमें अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ और अहान पांडे की अली अब्बास जफर के साथ अनटाइटल्ड फिल्म भी शामिल है. दोनों ने ‘सैयारा’ से डेब्यू किया था, जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. उस फिल्म की सक्सेस के बाद दोनों को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिले. पर अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ में दिखने वाली है. जी हां, मोहित सूरी यश राज फिल्म्स की एक मैच्योर और हटकर लव स्टोरी बना रहे हैं. और उसके लिए अहान और अनीत के साथ फिर से काम करेंगे. अब फिल्म की शूटिंग पर नया अपडेट आ गया है.
‘सैयारा’ की सफलता से मोहित सूरी काफी खुश थे, यहां तक कि YRF के लिए भी फिल्म की कमाई हैरान कर देने वाली रही. जिसके बाद मोहित सूरी ने अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ एक और रोमांटिक फिल्म बनाने का ऐलान किया. अब फाइनली ‘सैयारा’ की टीम का सेट पर लौटने का समय आ गया है. हाल ही में मिड-डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मोहित सूरी अक्टूबर में मुंबई में यश राज फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिर इसका गोवा में काम किया जाएगा.
फिल्म की कहानी क्या होगी?
इसी रिपोर्ट से ऐसा भी पता लगा कि जिस पिक्चर में अनीत पड्डा और अहान पांडे काम करने वाले हैं, वो एक अनोखी और मजेदार लव स्टोरी होगी. मोहित सूरी ने जुलाई और अगस्त में लुक टेस्ट कर लिए हैं. वहीं, अक्टूबर से वो अंधेरी में YRF स्टूडियो के एक इनडोर सेट पर शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर चुके हैं. पहले शेड्यूल में दोनों किरदारों के इंट्रोडक्शन सीन और उनके घरों के कुछ सीन पर फोकस किया जाएगा. जबकि, बाद में यानी नवंबर में लव स्टोरी गोवा शिफ्ट हो जाएगी.
कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर अक्षय विधानी साफ तौर पर चाहते थे कि यह कोई आम ‘बबलगम रोमांस’ न हो. यह एक मैच्योर और हटकर लव स्टोरी है, जो मोहित के स्टाइल के हिसाब की ही है. दरअसल ‘सैयारा’ के उलट, लोगों को इस फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा. हालांकि, अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो यह प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More