September 2, 2026

फोन से गलती से डिलीट हो गया जरूरी नोटिफिकेशन? ऐसे मिलेगा दोबारा, Android का ये फीचर आएगा काम

कई बार हम जल्दबाजी में एंड्रॉयड फोन के नोटिफिकेशन पैनल को एक साथ साफ कर देते हैं. बाद में याद आता है कि इसी में WhatsApp का जरूरी मैसेज, बैंक का अलर्ट, कोई रिमाइंडर या ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भी थी. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिसकी मदद से हटाए गए नोटिफिकेशन को दोबारा देखा जा सकता है.

क्या वापस देख सकते हैं डिलीट हुए नोटिफिकेशन?

एंड्रॉयड का Notification History फीचर इस काम में काफी मददगार है. इसे एक तरह के नोटिफिकेशन की तरह समझ सकते हैं. जब आप किसी अलर्ट को स्वाइप करके हटा देते हैं तो वह तुरंत पूरी तरह खत्म नहीं होता. सिस्टम उसे Notification History में 24 घंटे तक सुरक्षित रखता है. हालांकि, 24 घंटे पूरे होने के बाद पुराने नोटिफिकेशन हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं.

---विज्ञापन---

क्या यह फीचर पुराने नोटिफिकेशन भी दिखाता है?

नहीं, Notification History को एक्टिवेट करने से पहले हटाए गए नोटिफिकेशन इसमें नहीं मिलेंगे. यानी अगर आपने आज यह फीचर ऑन किया है तो इससे पहले डिलीट किए गए पुराने मैसेज या अलर्ट दिखाई नहीं देंगे. फीचर चालू होने के बाद आने वाले नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड ही इसमें सेव होगा.

फोन में Notification History कैसे ऑन करें?

इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले फोन की Settings खोलें. इसके बाद Notifications ऑप्श पर जाएं. यहां आपको Notification History का ऑप्शन दिखाई देगा. उस पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए टॉगल बटन को ऑन कर दें. इसके बाद फीचर काम करना शुरू कर देगा और आगे आने वाले नोटिफिकेशन हिस्ट्री में सेव होते रहेंगे.

---विज्ञापन---

क्या अलग-अलग ऐप के नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं?

Notification History में आप मिस हुए अलर्ट को ऐप के हिसाब से देख सकते हैं. उदाहरण के लिए Gmail, Instagram या दूसरे ऐप से आए नोटिफिकेशन भी यहां नजर आ सकते हैं. इससे गलती से हटाए किसी जरूरी अलर्ट को दोबारा ढूंढना आसान हो जाता है.

क्या Notification History से प्राइवेसी का खतरा है?

यह फीचर जितना उपयोगी है उतना ही इसका इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी का ध्यान रखना भी जरूरी है. Notification History में कई बार मैसेज का प्रीव्यू भी दिखाई देता है. ऐसे में अगर आपका फोन अनलॉक है, तो कोई दूसरा व्यक्ति आपकी निजी चैट, बैंक अलर्ट या दूसरे संवेदनशील नोटिफिकेशन पढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

फोन को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

अगर आप Notification History का इस्तेमाल करते हैं तो फोन पर मजबूत पिन या पासवर्ड जरूर लगाकर रखें फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल करना भी बेहतर ऑप्शन है. इससे अगर फोन किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में चला जाए, तो आपकी निजी जानकारी और जरूरी नोटिफिकेशन आसानी से कोई नहीं देख पाएगा.

ये भी पढे़ं- आपका फोन कैमरा भी हो सकता है हैक! ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, जानें कैसे बचें

---विज्ञापन---