September 21, 2026

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: इस तारीख को खुलेगा ऑफर्स का पिटारा! स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे तगड़े फायदे, जानें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: अमेजन ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी बड़ी सेल की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और अन्य प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स, छूट और कई खास फायदे मिल सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: इस तारीख को खुलेगा ऑफर्स का पिटारा! स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे तगड़े फायदे, जानें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?

(Amazon Great Indian Festival 2026 Sale/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: September 21, 2026 / 04:24 pm IST

Published Date: September 21, 2026 4:19 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
  • SBI कार्ड पर 10% तक छूट
  • Prime मेंबर्स को अतिरिक्त बचत

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: अमेजन ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी साल की बड़ी सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से होगी। इस दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिलेंगे। लेकिन कंपनी ने अभी हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट की पूरी जानकारी साझा नहीं की की है।

बैंक कार्ड और Prime मेंबर्स को फायदा

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale में ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और नो-कॉस्ट EMI जैसे कई विकल्प मिलेंगे। योग्य SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए गए क्वालिफाइंग ट्रांजैक्शन पर 10% की छूट मिल सकती है। यही फायदा योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू हो सकता है। इसके अलावा Prime मेंबर्स को कुछ चुनिंदा डील्स पर 10% तक की अतिरिक्त बचत का लाभ मिलने की बात कही गई है।

कई तरह की डील्स होंगी उपलब्ध

Amazon ने सेल के दौरान (Amazon Great Indian Festival 2026 Sale) अलग-अलग तरह की डील कैटेगरी भी पेश करने की जानकारी दी है। इनमें 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals और Mega Deals शामिल हैं। इसके अलावा Blockbuster Deals with Exchange के जरिए ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ पुराना डिवाइस एक्सचेंज कर सकते हैं। Buy More Save More, Exchange Mela और Amazon Combos जैसे ऑफर भी सेल का हिस्सा होगा।

नो-कॉस्ट EMI और अपग्रेड ऑफर

सेल में Amazon Coupons, Freebie Central और Customers’ Most Loved जैसी कैटेगरी के तहत भी कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल सकते हैं। कंपनी कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज विकल्प भी देगी। इसके अलावा अपग्रेड ऑफर के तहत नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 99 रुपये प्रति दिन से होने की बात कही गई है। लेकिन इन ऑफर्स में शामिल प्रोडक्ट्स और नियम-शर्तों की पूरी जानकारी सेल (Amazon Great Indian Festival 2026 Sale) शुरू होने के करीब सामने आएगी।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch: सिर्फ 5000 लोगों के लिए आया Harry Potter वाला ये फोन! आखिर क्यों इसे पाने के लिए मची होड़, जानें क्यों है इतना खास? 
  • UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में सजेगा यूपी की कृषि का मंच, इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेंगे कृषि उत्पाद, इस दिन से शुरू होगा आयोजन 
  • CG Crime News: छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Amazon Great Indian Festival 2026 कब शुरू होगी?

उत्तर:  Amazon की फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न 2:  सेल में किन प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे?

उत्तर:  स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी पर ऑफर मिलेंगे।

प्रश्न 3:  SBI कार्ड से कितना डिस्काउंट मिलेगा?

उत्तर:  योग्य SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 10% तक की छूट मिल सकती है।

प्रश्न 4:  क्या Prime मेंबर्स को अतिरिक्त फायदा मिलेगा?

उत्तर:  हां, चुनिंदा डील्स पर Prime मेंबर्स को 10% तक अतिरिक्त बचत मिल सकती है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: The treasure trove of offers opens on this date! Get massive deals on smartphones and other products—find out what will be available at discounted prices.