Alliance Success Party: गौहर खान-जैद दरबार से कुशाल टंडन तक, Mini Mathur की पार्टी में सितारों ने बिखेरा ग्लैमर
Alliance Success Party में छाया ग्लैमर! गौहर खान-जैद दरबार से लेकर कुशाल टंडन तक पहुंचे सितारे, वायरल वीडियो में दिखा स्टार्स का खास अंदाज।
Mini Mathur की पार्टी में सितारों ने बिखेरा ग्लैमर
- Published: 07 Aug 2026, 11:27 AM IST
- Last Updated: 07 Aug 2026, 11:27 AM IST
Alliance Success Party: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'Alliance' की जीत के बाद मिनी माथुर ने 6 अगस्त 2026 को सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर शो के कई कंटेस्टेंट्स और टीवी इंडस्ट्री के सितारे शानदार अंदाज में पहुंचे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुशाल टंडन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कई झलकियां शेयर की, जिसमें सितारों से भरी इस शाम को देखा जा सकता है।
मिनी माथुर का स्टाइलिश अंदाज
सक्सेस पार्टी की होस्ट मिनी माथुर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
गौहर खान-जैद दरबार ने खींचा ध्यान
मिनी माथुर की पार्टी में जैद दरबार अपनी पत्नी गौहर खान के साथ पहुंचे। जैद ने नेवी ब्लू सूट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जबकि गौहर खान डार्क ग्रीन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। पार्टी से सामने आए एक वीडियो में सभी कंटेस्टेंट्स पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। इस दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन भी एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते नजर नहीं आए।
कुशाल टंडन ने फैंस को कहा धन्यवाद
पार्टी में पहुंचे कुशाल टंडन ने पैपराजी के लिए पोज दिए। जब उनसे फैंस के लिए मैसेज देने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। कुशाल ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।
निति टेलर का स्टाइलिश अंदाज
निति टेलर ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लैक बेल-बॉटम पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था। बड़े गोल्ड हूप ईयररिंग्स और मैचिंग बैंगल्स ने उनके लुक को और खास बना दिया।
कशिश कपूर पहुंचीं फूलों के साथ
कशिश कपूर भी मिनी माथुर की सक्सेस पार्टी में नजर आईं। वह अपने साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना था।
कई और सितारे हुए शामिल
इस शानदार पार्टी में रूही दोसानी, पायल, सीमा सजदेह, वंशज सिंह और डेजी शाह समेत कई अन्य चेहरे भी नजर आए। हालांकि, सोहेल खान पार्टी में दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
यह भी पढ़े- मिनी माथुर ने रचा इतिहास, अली गोनी को हराकर जीती ट्रॉफी; 50 लाख रुपये का इनाम किया अपने नाम