
गौहर खान का रिएक्शनImage Credit source: gauravkhannaofficial/Instagram
Alliance: कुनाल खेमू का शो ‘एलायंस’ इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है. शो में आए कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रहे हैं. शो में गौहर खान के एक्स कुशाल टंडन और पति जैद दरबार की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. हालांकि, जब कुशाल टंडन और जैद दरबार ने एक साथ एंट्री की थी, तब कई लोगों को लगा था कि दोनों के बीच गौहर खान को लेकर तनाव देखने को मिलेगा. लेकिन शो में हुआ बिल्कुल उल्टा हुआ है. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और अब उनकी बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आ रही है.
हाल ही के एक एपिसोड में तो कुशाल टंडन ने बातचीत के दौरान जैद दरबार के गाल पर प्यार से किस तक कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात इस वीडियो पर गौहर ने खुद रिएक्ट किया है.
ये भी पढ़ें: Jan Neta Box Office: स्पाइडर मैन के आते ही चारों खाने चित हुई जन नेता, 8वें दिन विजय को नुकसान, अब भी 300 करोड़ से दूर
गौहर खान ने दिया फनी रिएक्शन
गौहर खान ने कुशाल टंडन और जैद दरबार की किस वाली वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिया है. गौहर ने वीडियो में कहा, “जब ‘एलायंस’ शुरू हुआ था, तब हर कोई यही कह रहा था कि जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही शो में हैं, अब दोनों के बीच काफी नफरत देखने को मिलेगी. लोग सोच रहे थे कि एक इंसान का पास्ट और दूसरे का प्रेसेंट एक साथ कैसे रहेंगे.” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “एलायंस की कास्टिंग कमाल की रही. लेकिन आज जो किस हुई, उसने सबको जवाब दे दिया. जहां समझदारी होती है, वहां दोस्ती भी होती है. आज यह देखकर सच में मजा आ गया.”
गौहर ने की पति जैद की तारीफ
गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जैद ने पूरे शो के दौरान उनकी करीबी दोस्त डेजी शाह का हमेशा साथ दिया और जब भी किसी ने उनके खिलाफ बात की, जैद उनके समर्थन में खड़े नजर आए. इसके अलावा गौहर ने मिनी माथुर की भी तारीफ करते हुए उन्हें शो की सबसे समझदार कंटेस्टेंट बताया है. उनके मुताबिक, मिनी ने पूरे खेल में बेहतरीन रणनीति अपनाई है.
कब होगा अलायंस का ग्रैंड फिनाले?
बता दें कि ‘अलायंस’ का ग्रैंड फिनाले अगले हफ्ते होने वाला है. शो में इस समय मिनी माथुर, जैद दरबार, कुशल टंडन, रुही दोसानी, नीति टेलर, वंशज सिंह, एली गोनी, कशिश कपूर, सोहेल खान, डेजी शाह, अगु स्टेनली और बाली जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिलखिया अब क्या कर रही हैं?

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More