कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने ए.आर. रहमान के कंपोज किए एक आइकॉनिक गाने को रिजेक्ट कर दिया था। ...और पढ़ें

अलका-कुमार सानू ने रिजेक्ट किया था ये कल्ट गीत
HighLights
कुमार सानू, अलका याग्निक ने गाना रिजेक्ट किया
ए.आर. रहमान ने दिया था गाने का संगीत
के.एस. चित्रा, एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने गाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई गाने बने हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कुछ गाने तो ऐसे बने हैं, जिनके बनने की कहानी बड़ी दिलचस्प रही है। इन गानों को बनाने के पीछे की प्रेरणा भी शानदार रही और ये गाने खूब हिट रहे।
अब 90 के दशक में कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण जैसे सिंगर्स हर किसी की पहली पसंद थे, ऐसा ही एक गाना बना जो कल्ट क्लासिक है, लेकिन इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके पीछे का किस्सा काफी मजेदार है...
कौन सा है वो गाना?
दरअसल जिस गाने को इस सिंगर जोड़ी ने रिजेक्ट किया, वो कोई और गाना नहीं बल्कि 1992 की क्लासिक फिल्म 'रोजा' (Roja) का आइकॉनिक रोमांटिक गाना "ये हसीं वादिया, ये खुला आसमां" (Yeh Haseen Vadiyan) है। अब यूं तो इस गाने को साउथ की मशहूर और सुरों की मल्लिका के. एस. चित्रा (K. S. Chithra) और महान गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम (S.P. Balasubrahmanyam) ने अपनी आवाज से सजाया था।
यह भी पढ़ें- कोमल से पहले Govinda ने 5 हसीनाओं से भी लड़ाया इश्क? एक की खातिर सुनीता आहूजा को छोड़ने के लिए थे तैयार
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam को 10 साल बाद आई इंडियन फैंस की याद, कहा- 'जिन्होंने बैन किया उनका शुक्रिया'

इस गाने का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया था। वहीं गाने को पी.के मिश्रा ने लिखा था। अब ये गाना बालासुब्रमण्यम और के.एस. चित्रा से पहले किसी और को नहीं बल्कि कुमार सानू और अलका याग्निक को ऑफर किया गया था।
अलका- कुमार सानू ने रिजेक्ट किया था गाना
फिल्म 'रोजा' के इस गाने की खूबसूरती आज भी ताजा ही लगती है। गाने को कश्मीर की शानदार लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। यह गाना अरविंद स्वामी और मधु पर फिल्माया गया। गाना प्रकृति की सुंदरता, नए-नए प्यार के अहसास को जगाने में आज भी अव्वल है।
इसी गाने को पहले कुमार सानू और अलका याग्निक को ऑफर दिया गया था। दरअसल संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने इस गाने को उन्हें ही ऑफर किया था।

दरअसल 90 के दशक की शुरुआत में कुमार सानू और अलका याग्निक बॉलीवुड के सबसे बड़े और हिट ड्युएट सिंगर्स में से एक थे। जब अलका याग्निक (Alka Yagnik) के पास ऑफर आया तो उन्होंने गाने को इसलिए रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि रहमान एक नए संगीतकार हैं और साउथ की फिल्म के लिए उन्हें गाने को आवाज देनी है। यही कुछ कुमार सानू (Kumar Sanu) ने भी किया। खुद अलका ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था।
गाना रिजेक्ट करने के बाद जब हिट हुआ तो अलका को इस पर बहुत पछतावा हुआ। हालांकि तबतक बहुत देर हो चुकी थी। आपको बता दें कि, जब 'रोजा' का तमिल एलबम साउथ में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।
तब इसके गानों को हिंदी में डब और रिकॉर्ड करने की तैयारी शुरू हुई और तभी ये ऑफर कुमार सानू और अलका को दिया गया था, लेकिन उन्होंने गाने को रिजेक्ट कर दिया और उनके हाथ ये आइकॉनिक गाना निकल गया। अब इतने सालों बाद आज भी इस कालजयी गीत को लोग खूब सुनते हैं।