September 19, 2026

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणपति उत्सव, बेटी राहा ने बनाया बप्पा का स्केच

आलिया भट्ट गणपति सेलिब्रेशनImage Credit source: aliabhatt/Instagram

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में रंगे नजर आते हैं. इस खास मौके पर कई सेलेब्स अपने परिवार के साथ गणपति पूजा करते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपने नए आशियाने में इस साल गणपति पूजा की. इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ नजर आया है. आलिया भट्ट ने भी अपने गणपति उत्सव की कुछ प्यारी तस्वीरें और झलकियां शेयर की हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाती नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी राहा की क्यूट क्रिएटिविटी ने खींचा हैं.

आलिया की पोस्ट सामने आते ही फैंस की नजरें राहा पर टिक गई हैं. दरअसल, नन्ही राहा ने अपने हाथों से बप्पा का एक प्यारा सा स्केच बनाया, जिसकी झलक आलिया ने सोशल मीडिया पर दिखाई है. परिवार के साथ त्योहार मनाने से लेकर राहा की इस मासूम कोशिश तक, आलिया की तस्वीरों में गणपति सेलिब्रेशन की खूबसूरत और घरेलू झलक देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

आलिया भट्ट ने शेयर की गणपति सेलिब्रेशन की झलकियां

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उनके मायके से लेकर ससुराल वाले साथ नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में आलिया अपनी बहन शाहिन भट्ट के साथ पोज दे रही हैं. वहीं, एक फोटो में वो पति रणबीर और सास मां नीतू सिंह के साथ बप्पा की आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी नजर आईं. इन सभी तस्वीरों ने सबसे प्यारी तस्वीर आलिया-रणबीर की लाडली राहा की लगी. राहा ने बप्पा का स्केच बनाया है. इस दौरान उनका चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है. लेकिन राहा ने येलो कलर का घाघरा चोली पहना है और बप्पा का स्केच बनाने में बिजी नजर आ रही हैं. तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘गणपती बाप्पा मोरया’.

गणपति विजर्सन का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले रणबीर और आलिया का गणपति विसर्जन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. इस वीडियो में रणबीर बप्पा को गोद में लिए नजर आ रहे थे. वहीं, आलिया ने बेटी राहा को गोद में उठाया हुआ था. पूरा परिवार ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी प्यारा लग रहा था.

बता दें कि, आलिया-रणबीर के अलावा कई सेलेब्स ने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button