July 29, 2026

Akola News: अकोला में लोकसेवा हक्क आयोग की समीक्षा बैठक, समयबद्ध सेवाओं पर जोर| Navbharat Live

Akola News: अकोला में लोकसेवा हक्क आयोग की समीक्षा बैठक, समयबद्ध सेवाओं पर जोर

विज्ञापन

सार

Akola Government Services: अकोला में महाराष्ट्र राज्य लोकसेवा हक्क आयोग के आयुक्त अरुण डोंगरे ने कहा कि नागरिकों को अधिसूचित सेवाएं निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

akola maharashtra right to public services act review arun dongre

अकोला बैठक- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Akola Municipal Corporation: महाराष्ट्र लोकसेवा हक्क अधिनियम 2015 का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिकाभिमुख सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। अधिसूचित सेवाएं निर्धारित समयसीमा में प्रदान करना संबंधित पदनिर्देशित अधिकारी की जिम्मेदारी है।

यदि बिना कारण विलंब, अनदेखी या सेवा नकार दी जाती है तो अधिनियम की धारा 10 अंतर्गत दंडात्मक कारवाई का प्रावधान है। यह प्रतिपादन राज्य सेवा हक्क आयोग, अमरावती विभाग के आयुक्त अरुण डोंगरे ने किया।मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने के कक्ष में जायजा बैठक आयोजित की गई।

लोकसेवा हक्क आयोग का सख्त संदेश

इस अवसर पर वे बोल रहे थे। उनके साथ उपसचिव देवेंद्र चव्हाण, कक्ष अधिकारी क्षितिज तोंडे तथा सहायक कक्ष अधिकारी सुजीत सरोदे उपस्थित थे। अधिनियम के अमल पर चर्चामनपा आयुक्त ने अधिनियम 2015 अंतर्गत कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिसूचित सेवाओं की जानकारी अरूण डोंगरे को दी।

सम्बंधित ख़बरें

तय समय में नागरिकों को दें सरकारी सेवाएं

इसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन सेवाएं, अधिसूचित न की गई सेवाएं, अधिनियमांतर्गत प्रशासकीय संरचना तथा तदनुसार पालन की स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया गया।बैठक की शुरुआत में मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने आयुक्त अरुण डोंगरे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उपसचिव व कक्ष अधिकारियों का स्वागत मनपा उपायुक्त दिलीप जाधव ने पुष्पगुच्छ देकर किया। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त तथा विभाग प्रमुख विठ्ठल देवकते ने किया।

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!

अरुण डोंगरे ने अधिकारियों को चेताया

आभार प्रदर्शन उपायुक्त दिलीप जाधव ने किया। इस बैठक में चारों जोन के सहायक आयुक्त विठ्ठल देवकते, देविदास निकालजे, राजेश सरप, गजानन घोंगे, सहा. नगर रचनाकार मृणालिनी मानतकर, शिक्षणाधिकारी हरिश्चंद्र इटकर, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश सोनोने, कर अधीक्षक नंदीनी दामोदर, संगणक विभाग प्रमुख हेमंत रोजतकर, अग्निशमन विभाग के मनीष कथले, जलापूर्ति विभाग के नरेश बावणे, निर्माण कार्य विभाग के सुधीर माल्टे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Follow Navbharatlive whatsapp