October 12, 2026

AISA अध्यक्ष की हमशक्ल हिरासत में, असली नेहा बोरा सड़क पर लगाती रही दौड़, चकमा देने के लिए बनाया प्लान?

Time Published: Monday, October 12, 2026, 11:34 [IST]

Neha Bora Lookalike Confusion: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को एक अजीब घटना सामने आई। आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर पुलिस एक महिला को हिरासत में ले रही थी। उसका पहनावा और चेहरा एक चर्चित छात्र नेता से काफी मिलता-जुलता था। इसी वजह से वहां मौजूद लोगों को लगा कि पुलिस ने उस नेता को पकड़ लिया है।

मीडियाकर्मी भी कैमरे लेकर मौके पर पहुंच गए और हिरासत की खबर फैलने लगी। लेकिन कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। जिस नेता को हिरासत में लिए जाने की चर्चा थी, वह दूसरी जगह अपने समर्थकों के साथ दौड़ती दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस को चकमा देने की रणनीति को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Neha Bora Lookalike

आरके आश्रम में कैसे हुआ भ्रम?

रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दोपहर 2:30 बजे आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे से ही इलाके में पुलिस तैनात थी। करीब 2:15 बजे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'पिता मुझे देशद्रोही कहते हैं,10 साल से नहीं की बात' CJP प्रोटेस्ट में 23 दिन अनशन करने वाली नेहा का छलका दर्द

इसी बीच एक महिला को चार महिला पुलिसकर्मी पकड़कर बस की ओर ले जा रही थीं। उसने मास्क, गले में लाल कपड़ा और गोल काले फ्रेम वाला चश्मा पहन रखा था। उसका पहनावा नेहा बोरा से मिलता था। इसलिए कुछ लोगों और मीडियाकर्मियों को लगा कि नेहा को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, बाद में पता चला कि वह कोई दूसरी महिला थी।

We have crossed the barricades and reached CP. https://t.co/uULrZgQaG6

— Neha (@neha_aisa) October 11, 2026

कनॉट प्लेस में दिखीं असली नेहा

इस बीच नेहा बोरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कनॉट प्लेस में AISA समर्थकों के साथ दौड़ती नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रही थीं और पुलिस उनका पीछा कर रही थी। ब्लू टोकाई कैफे के पास उनकी रफ्तार कुछ धीमी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर हिरासत में ले लिया।

Fake Neha bora tricked Delhi police, and then arrives the real one😭😭This frenzy is crazy 😂✊🇮🇳 https://t.co/w4gkGeTu1u

— Rajat Jain (@RajatJain) October 11, 2026

आरके आश्रम और कनॉट प्लेस में हुई इन घटनाओं के दौरान करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

सोशल मीडिया पर क्या चर्चा हुई?

घटना के वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेहा बोरा ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपनी हमशक्ल को आरके आश्रम भेजा था। कुछ लोगों ने इसे पुलिस को चकमा देने की चालाक रणनीति बताया। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

नेहा बोरा ने बताई सच्चाई

बाद में नेहा बोरा ने अपनी जैसी दिखने वाली महिला के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'दो नेहाओं की कहानी। कोई रणनीति नहीं, बस एक इत्तेफाक।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ किया कि दूसरी महिला का उनसे मिलता-जुलता दिखना किसी योजना का हिस्सा नहीं था।

क्यों हो रहा था प्रदर्शन?

CJP और दूसरे प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ियां हुई हैं। हालांकि, चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर सुरक्षा बढ़ाई थी और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

ये भी पढ़ें: देर रात 3 बजे रिहा हुए ध्रुव राठी, क्या रविवार को जंतर-मंतर पहुंचेंगे? क्राइम ब्रांच ने दी बड़ी चेतावनी