August 12, 2026

Airtel यूजर्स को झटका! बंद हुए चार प्रीपेड प्लान, 299 रुपये वाला रीचार्ज भी हुआ गायब

Aug 12, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Airtel ने 299 रुपये समेत चार लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। 299 रुपये वाले प्लान की जगह अब 349 रुपये वाला विकल्प यूजर्स के लिए अहम हो गया है।

Airtel Plans Removed

Airtel ने एकसाथ चार प्रीपेड प्लान्स अपने पोर्टफोलियो से हटा दिए हैं।

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने 299 रुपये समेत चार लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले रिचार्ज प्लान अब देशभर में उपलब्ध नहीं हैं। इन प्लान के हटने के बाद यूजर्स को समान जरूरतों के लिए दूसरे और महंगे ऑप्शंस का सहारा लेना पड़ेगा।

खास बात यह है कि एयरटेल ने इन प्लान को हटाने को लेकर फिलहाल किसी बड़े टैरिफ हाइक की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, सस्ते विकल्पों को हटाकर महंगे रिचार्ज की तरफ यूजर्स को ले जाने के इस कदम ने एक बार फिर संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से जुड़ी चर्चा तेज कर दी है।

299 रुपये वाला एयरटेल प्लान हुआ बंद

299 रुपये वाला रिचार्ज एयरटेल के लोकप्रिय डेली-डेटा प्लान में शामिल था। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते थे। एयरटेल की पुरानी प्लान लिस्टिंग में भी यही फायदे दिखाए गए थे।

अब इस प्लान के हटने के बाद 28 दिनों की वैलिडिटी और डेली डेटा वाला अगला प्रमुख विकल्प 349 रुपये का प्लान है। एयरटेल की मौजूदा वेबसाइट के मुताबिक 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। यानी 299 रुपये वाले प्लान की तुलना में यूजर्स को अब कम से कम 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। हालांकि बदले में रोजाना डेटा भी 1GB से बढ़कर 1.5GB हो जाता है।

579 और 619 रुपये वाले प्लान भी हटे

एयरटेल ने सिर्फ 299 रुपये वाले प्लान को ही बंद नहीं किया है। 579 रुपये और 619 रुपये वाले रिचार्ज भी अब उपलब्ध नहीं हैं। ये दोनों प्लान लंबी वैलिडिटी और डेली डेटा की जरूरत वाले यूजर्स के बीच उपयोगी थे।

पुरानी प्लान लिस्टिंग के अनुसार 579 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते थे। वहीं 649 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा देता था। इन प्लान के हटने से 56 दिनों के आसपास की वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए पहले की तुलना में महंगे विकल्प चुनने की जरूरत पड़ सकती है।

649 रुपये वाला प्लान भी हुआ बंद

649 रुपये का रिचार्ज भी एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन ऑफर करता था। ऐसे में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर इस बदलाव का असर अधिक हो सकता है, क्योंकि उन्हें समान अवधि और डेटा जरूरत के लिए अब उपलब्ध दूसरे प्लान देखने होंगे।

कुल मिलाकर, एयरटेल के इस कदम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कंपनी जल्द ही मोबाइल रिचार्ज महंगे करने वाली है। हाल के दिनों में एयरटेल के कुछ सस्ते प्लान हटने और कुछ प्लान के महंगे विकल्पों से बदले जाने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टैरिफ बढ़ा दिए हैं। एयरटेल ने फिलहाल किसी तरह की टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें