आसिम वकार ने AIMIM का साथ छोड़ दिया है. वह अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. अजय राय, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार, कांग्रेस में शामिल हुए.
Written By : मोहित राज दुबे | Updated at : 02 Sep 2026 01:01 PM (IST)

आसिम वकार कांग्रेस में शामिल
Source : INC INDIA
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार ने अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार, कांग्रेस में शामिल हुए.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद आसिम वकार ने कहा कि जो हमारी लड़ाई है जो देश से प्यार करते है. बीजेपी को उखाड़ फेंकना है. मुझे MIM रहने के दौरान ये लगा कि बीजेपी को हटाना है लेकिन बीजेपी के खिलाफ नहीं लड़ते हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हैं. इसलिए मैं कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं. असल में बीजेपी से अगर कोई लड़ रहा है तो राहुल गांधी लड़ रहे हैं .
उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर के बारे में मैंने कहा था कि बीजेपी का एजेंट है और बाबरी मस्जिद जो बनवा रहा है वह बीजेपी बनवा रही है. उसने स्ट्रिंग ऑपरेशन में कहा था कि 1100 करोड रुपए मुझे मिले. हमारी सरकार आएगी तो इसकी जांच करवाएंगे. मैं सच, सहीं, देश और धर्मनिरपेक्षता के साथ हूं. मैं यहां टिकट के लिए नहीं आया हूं. मैंने 20 साल सपा में गुजारे. कभी अखिलेश यादव नहीं कह सकते कि मैंने कभी कोई ट्रांसफर पोस्टिंग तक की बात नहीं की.
सबके लिए राहुल लड़ रहे हैं- गौतम
इससे पहले यूपी प्रभारी गौतम ने कहा कि सभी वर्गों के लिए देश में आंदोलन चल रहा है. लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं. राहुल गांधी से प्रभावित होकर आसिम वकार ने कांग्रेस जॉइन किया है. MIM के मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार ने कांग्रेस ज्वाइन किया है.
वहीं अजय राय ने कहा कि हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मैं आपको मुबारकबाद देता हूं.आज एक मजबूत व्यक्ति की ज्वाइनिंग हुई है. वह हमेशा प्रखरता और वाकपटुता के साथ समाज को संदेश देते हैं. उनकी सोच, कांग्रेस के साथ मिलती है.

एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.
Read More
Published at : 02 Sep 2026 12:48 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola