साउथ मूवीज
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Jul 13, 2026, 02:38 PM IST
साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रहीं निशा नूर का साल 2007 में निधन AIDS से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ। उस समय उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी।
![]()
निशा नूर की दुखद जिंदगी
एक समय था जब निशा नूर (Nisha Noor) साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, ममूटी और मोहनलाल जैसे कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। निशा नूर अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के दम पर 1980 के दशक में इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। लेकिन शोहरत ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रही। निशा नूर को धीरे-धीरे इंडस्ट्री में काम मिलना बंद होने लगा था। काम ना होने की वजह से निशा नूर की लाइफ में काफी प्रॉब्लम आने लगी थीं। आर्थिक तंगी और गलत लोगों की संगत ने उनकी लाइफ को बहुत मुश्किल बना दिया था। कई सालों तक वह लोगों की नजरों से दूर रहीं। बाद में जब उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी मौत का कारण जानकर हरकोई हैरान रह गया था। तो चलिए जानते हैं ग्लैमर के पीछे उनकी कहानी बेहद दर्दनाक कहानी के बारे में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Satluj: दिलजीत दोसांझ स्टारर को ना देखने का Varun Badola ने बताया कारण, ओटीटी से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी)
कहा जाता है कि पैसों की तंगी की वजह से निशा नूर की जिंदगी बहुत दुखभरी हो गई थी। धोखा, पैसे की परेशानी और अकेलापन... इन सबने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। तमिलनाडु में जन्मी निशा नूर ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'संयोगवश' की थी। उन्होंने साल 1980 में तमिल फिल्म 'मंगला नायगी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंन तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में फिल्में कर पानी पहचना बनाई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Pralay' शुरू करने के लिए Ranveer Singh ने कसी कमर, 2026 के इस महीने में लेंगे पैटरनिटी लीव)
1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में निशा नूर कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही थी। उन्होंने अपने करियर में 'टिक टिक टिक', 'श्री राघवेंद्र', 'कल्याण अगथिगल', 'अय्यर द ग्रेट', 'देवासुरम', 'अवल सुमंगलीथन', 'इनिमई इधो इधो', 'इलामई कोलम' और 'एनक्कागा काथिरु' जैसी कई शानदार फिल्में की थीं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Nisha Noor
लेना पड़ा था वेश्यावृत्ति का सहारा
समय बीतने के साथ निशा नूर को फिल्मों में काम मिलना कम हो गया। धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास कमाई का कोई बड़ा जरिया नहीं बचा था। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनकी ज्यादा मदद नहीं की। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान निशा को एक फिल्म निर्माता से प्यार हो गया। कहा जाता है कि उस व्यक्ति ने उनके भरोसे का फायदा उठाया और उनकी जमा-पूंजी भी अपने कब्जे में कर ली। बाद में उसने निशा का साथ छोड़ दिया, जिससे उनके पास पैसों की कमी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें मजबूरी में वेश्यावृत्ति का सहारा लेना पड़ा।
AIDS की वजह से हुआ था निधन
सालों बाद निशा नूर की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह तमिलनाडु में एक दरगाह के बाहर बेहद खराब हालत में मिली थीं। कभी अपनी खूबसूरती और फिल्मों के लिए मशहूर रहने वाली निशा इतनी कमजोर हो गई थीं कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे। बताया जाता है कि एक स्थानीय NGO ने उन्हें वहां से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि वह HIV/AIDS से पीड़ित थीं। उस समय तक उनकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। आखिरकार साल 2007 में AIDS की वजह से उनका निधन हो गया। वो केवल 45 साल की थी।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें
- Hindi News
- Entertainment
- South-Movies
End of Article