July 16, 2026

AIBE Result 2026: कब जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 रिजल्ट? यहां देखें बीते सालों की कटऑफ

Image

AIBE Result 2026 (Photo - AI)

AIBE Result 2026: बीसीआई द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) जून 2026 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार बेहद जल्द खत्म होने की उम्मीद है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर एआईबीई 21 परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र इसे नीचे दिए आसान स्टेप में डाउनलोड कर पाएंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा परीक्षा के परिणाम allindiabarexamination.com पर जारी किए जाएंगे।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून को कराया गया था। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की भी जारी की जा चुकी है। अब बस उम्मीदवारों को केवल अपने अंतिम नतीजों का इंतजार है, जिसके जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

स्टेप 1 - सबसे पहले ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर आपको "AIBE XXI Result 2026" का एक्टिव लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब खुले नए पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5 - अबअपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी लें।

बीते सालों की कट-ऑफ

AIBE 20 कटऑफ
वर्गAIBE 20 कट-ऑफ मानदंडAIBE 20 कट-ऑफ अंक
सामान्य/ओबीसी श्रेणी45%95 में से 42.75 अंक
एससी/एसटी श्रेणी40%95 में से 38 अंक
AIBE 19 कटऑफ
वर्गकट-ऑफ मानदंड कट-ऑफ अंक
सामान्य/ओबीसी श्रेणी45%93 में से 42 अंक
एससी/एसटी श्रेणी40%93 में से 37 अंक
AIBE 18 कटऑफ
वर्गAIBE 2023 कट-ऑफ मानदंडएआईबीई (18) 2023 कट-ऑफ अंक
सामान्य/ओबीसी श्रेणी45%93 में से 42 अंक
एससी/एसटी श्रेणी40%93 में से 37 अंक
AIBE 17 कटऑफ
वर्गAIBE 2022 कट-ऑफ मानदंडएआईबीई (17) 2022 कट-ऑफ अंक
सामान्य/ओबीसी श्रेणी40%98 में से 39 अंक
एससी/एसटी श्रेणी35%98 में से 34 अंक
एआईबीई 16
वर्गAIBE 2021 कट-ऑफ मानदंडएआईबीई (16) 2021 कट-ऑफ अंक
सामान्य/ओबीसी श्रेणी40%38 अंक
एससी/एसटी श्रेणी35%33 अंक

पिछले परीक्षा (AIBE 20) के आंकड़े

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इससे पिछली ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE 20) में कुल 2,51,968 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,65,613 थी, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 86,336 थी। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की संख्या 19 थी। इस परीक्षा में कुल 1,74,386 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया था और वकालत का सर्टिफिकेट हासिल करने की पात्रता पाई थी।

पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ

AIBE परीक्षा में सफल होने वाले वकीलों को ही देश की अदालतों में वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) जारी किया जाता है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article