July 24, 2026

डॉक्टर के पास जाने से पहले AI से सलाह! OpenAI लाया ChatGPT Health, अब सेहत का रखेगा पूरा हिसाब - openai launches chatgpt health for all users in us

सैम ऑल्टमैन की OpenAI ने US में सभी यूजर्स के लिए ChatGPT Health रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स Apple Health और मेडिकल रिकॉर्ड्स कनेक्ट करके AI से सटीक ...और पढ़ें

अमेरिका में सभी के लिए शुरू हुआ ChatGPT Health.

अमेरिका में सभी के लिए शुरू हुआ ChatGPT Health. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने जनवरी में यूजर्स के लिए 'ChatGPT Health' नाम से एक डेडिकेटेड वर्कस्पेस पेश किया था, जहां वे AI-पावर्ड चैटबॉट से सेहत से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। ChatGPT हेल्थ फीचर के लॉन्च के समय से ही ये अर्ली एक्सेस में है और वेटलिस्ट के जरिए सीमित यूजर्स को ही इसमें शामिल किया गया है। अब, सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली AI कंपनी ने घोषणा की है कि ChatGPT Health अब अमेरिका में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि AI एजेंट से पर्सनलाइज्ड जवाब पाने के लिए यूजर्स को अपने हेल्थ एप्स जैसे Apple Health को कनेक्ट करना होगा और मेडिकल रिकॉर्ड्स शेयर करने होंगे। OpenAI ने ये भी बताया कि यूजर्स हर हफ्ते ChatGPT से सेहत से जुड़े सवाल काफी ज्यादा पूछने लगे हैं।

अमेरिका में सभी के लिए उपलब्ध हुआ ChatGPT Health

गुरुवार को, अमेरिका की AI कंपनी ने ChatGPT Health लॉन्च किया, जो अब अमेरिका में वेब और iOS पर 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी लॉग-इन किए हुए फ्री और पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ किया कि 'हेल्थ फीचर अभी Codex में उपलब्ध नहीं है'। OpenAI का कहना है कि ChatGPT से सेहत से जुड़े नॉर्मल सवाल पूछने के लिए यूजर्स को दूसरे एप्स कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है।

ChatGPT Health

हालांकि, जो यूजर्स अपनी हेल्थ से जुड़े सवालों के एकदम पर्सनलाइज्ड और सटीक जवाब चाहते हैं, उन्हें अपना Apple Health एप और US के अलग-अलग हॉस्पिटल सिस्टम्स (जैसे One Medical और Function Health) से मिले 'सपोर्टेड' मेडिकल रिकॉर्ड्स 'सिक्योर' तरीके से कनेक्ट करने होंगे। यूजर्स साइडबार या 'More' मेन्यू में जाकर ChatGPT Health को एक्सेस कर सकते हैं। ChatGPT खुद यूजर्स को उनके हेल्थ रिकॉर्ड्स और मेट्रिक्स कनेक्ट करने की प्रोसेस समझाएगा।

ChatGPT Health सिंक किए गए रिकॉर्ड्स से यूजर की दवाइयों, लैब रिजल्ट्स, हाल की डॉक्टर विजिट्स और स्लीप एक्टिविटी का डेटा देख सकेगा। साथ ही ये यूजर के हेल्थ गोल्स और दी गई जानकारी को भी ध्यान में रखेगा। उदाहरण के लिए, कंपनी ने बताया कि जब कोई यूजर रेस्टोरेंट तलाश रहा होगा, तो ChatGPT Health उसकी डाइटरी रिस्ट्रिक्शन्स का ध्यान रखेगा। इसके अलावा, 'वीकेंड पर हल्की-फुल्की एक्टिविटीज प्लान करते वक्त' ये चैटबॉट यूजर की हालिया चोटों या इंजरीज को भी ध्यान में रखेगा। यूजर्स अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी मैनेज कर सकेंगे, डेटा और ट्रेंड्स देख सकेंगे, सिंक किए गए रिकॉर्ड्स ब्राउज कर सकेंगे और पुरानी हेल्थ कन्वर्सेशन्स पर वापस जा सकेंगे।

सैम ऑल्टमैन की कंपनी ने ये भी हाइलाइट किया कि उसका हाल ही में लॉन्च हुआ GPT-5.6 Sol AI मॉडल HealthBench Professional प्लेटफॉर्म पर GPT-5.5 Instant और GPT-4o मॉडल्स से बेहतर साबित हुआ है। ये प्लेटफॉर्म एक्यूरेसी, सेफ्टी, कम्युनिकेशन, कॉन्टेक्स्ट अवेयरनेस, कंप्लीटनेस और सही समय पर डॉक्टर के पास जाने की सलाह के आधार पर AI की परफॉर्मेंस को परखता है। GPT-5.6 Sol मॉडल ने Accuracy में 91, Communicates Clearly में 86.7, Completeness में 88, Follows Instructions में 93.8 और Health Decision Helpfulness में 83 पॉइंट्स हासिल किए।

आगे अमेरिकी टेक फर्म का दावा है कि ChatGPT यूजर्स हर हफ्ते AI चैटबॉट से 30 करोड़ से ज्यादा सेहत से जुड़े सवाल पूछते हैं। OpenAI ये भी कहती है कि यूजर्स लैब रिजल्ट्स समझने, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट की तैयारी करने, डॉक्टर की कही बातों का मतलब निकालने और 'ज्यादा हेल्दी रूटीन' बनाने के लिए इस AI एजेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।