Xiaomi ने जर्मनी के बर्लिन में IFA 2026 में 3,300 वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में 380 से ज्यादा प्रोडक्ट्स ...और पढ़ें

AI, कार, रोबोट समेत 380 से ज्यादा प्रोडक्ट्स... Xiaomi ने IFA में कर दिया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी फॉरेन एक्सहिबिशन लगाकर सभी को चौंका दिया है। कंपनी ने 3,300 वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में 380 से ज्यादा प्रोडक्ट्स, नई टेक्नोलॉजी और डेमो पेश किए हैं। हालांकि इस पूरे शो में सबसे खास Xiaomi का ह्यूमन × कार × होम इकोसिस्टम है, जिसमें स्मार्टफोन, कार और स्मार्ट होम डिवाइस को AI और HyperOS के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट करके दिखाया है।
Xiaomi ने अपने एक्सहिबिशन को AI Tomorrow, AI Today और Human × Car × Home Product Portfolio जैसे तीन हिस्सों में बांटा है। AI Tomorrow सेक्शन में कंपनी ने Xiaomi विजन ग्रान टूरिस्मो इलेक्ट्रिक हाइपरकार कॉन्सेप्ट पेश किया है।
Xiaomi की Concept Car
Xiaomi Vision Gran Turismo प्रोग्राम से जुड़ने वाली पहली टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है। इस कॉन्सेप्ट गाड़ी में खास एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिल रहा है। साथ ही इसमें टियरड्रॉप कॉकपिट और Active Wake Control System भी मिल रहा है।

वहीं AI Today सेक्शन में Xiaomi SU7 Max के साथ स्मार्ट किचन, लिविंग रूम, बेडरूम और स्टडी रूम के डेमो देखने को मिले। यहां बताया गया कि AI की मदद से टाइम, लोकेशन और मौसम के मुताबिक घर पहुंचने से पहले लाइट और एयर कंडीशनिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट किया जा सकता है।
इतना ही नहीं अलग-अलग डिवाइस मिलकर फोटो प्रिंट करने और पढ़ाई के दौरान लाइट, पर्दे और रूम का टेंपरेचर कंट्रोल करने जैसे काम भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि उसका AIoT प्लेटफॉर्म अब 1.1 अरब से ज्यादा कनेक्टेड डिवाइस से जुड़ चुका है।
-1788432348280.webp)
खास बात ये है कि ये आंकड़ा स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप को छोड़कर है। Xiaomi के इस प्लेटफॉर्म का यूज दुनियाभर में 17.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के घरों में हो रहा है।
AI मॉडल्स और चिप टेक्नोलॉजी
इसके अलावा IFA में Xiaomi ने अपने इन-हाउस AI मॉडल्स और चिप टेक्नोलॉजी को भी दिखाया है। कंपनी ने MiMo-V2.5-Pro, Xiaomi Miloco और Xiaomi Miclaw जैसे AI मॉडल्स शो किए हैं, जो AI की समझ, रीजनिंग और अलग-अलग कामों को पूरा कर सकते हैं।
Xiaomi 18 Fold भी किया पेश

एक्सहिबिशन में कंपनी ने Xiaomi 18 Fold को भी पेश किया है, जो कंपनी का अगली पीढ़ी के XRing O3 चिप से लैस पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी इस फोल्ड फोन को जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाली है।
ह्यूमनॉइड रोबोट कर रहे मैन्युफैक्चरिंग में मदद
इतना ही नहीं एक्सहिबिशन में Xiaomi ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स में अपनी प्रोग्रेस शो की है। कंपनी की स्मार्ट फैक्ट्रियों में स्मार्टफोन, कार और घरेलू डिवाइस का प्रोडक्शन किया जा रहा है और साथ ही CyberOne ह्यूमनॉइड रोबोट को भी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े काम में टेस्ट किया जा रहा है।

IFA में Xiaomi Auto ने भी Vision Gran Turismo, नई जनरेशन की Xiaomi SU7 और SU7 Ultra को शो किया। कंपनी अब तक चीन में 7 लाख से ज्यादा व्हीकल्स की डिलीवरी कर चुकी है और 2027 में जर्मनी समेत यूरोपीय मार्केट में भी एंट्री करने जा रही है।